फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Radha of Gorakhpur defeated Sonam of Gaya

गोरखपुर की राधा ने गया की सोनम को पराजित किया

Thu, 09 Dec 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Radha of Gorakhpur defeated Sonam of Gaya
स्थानीय गांव में संत मानदास बाबा की तपोस्थली पर आयोजित धनुषयज्ञ मेले के दौरान बृहस्पतिवार को हुबारम बाबा मंदिर के परिसर में अंतरप्रांतीय कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न जगहों से आए महिला एवं पुरुष पहलवानों ने दमखम दिखाया। अधिकतर इनामी कुश्ती बराबरी पर रही।
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता में गोरखपुर के गोलू ने चंदौली के शमशेर, गोरखपुर के मुन्ना ने डीएलडब्ल्यू वाराणसी के जसवंत, गोरखपुर की राधा ने गया बिहार की सोनम को पराजित किया। इसी तरह रामपुर के नंदन राय ने भड़सर के राकेश, करमपुर के भीम ने जंगीपुर के ईश्वर तथा जहूराबाद के राका ने सतीश को पटखनी दी। 21 हजार की इनामी कुश्ती में बलिया के सर्वेश एवं निगम जौनपुर, निशा कानपुर एवं रानी जौनपुर, अमित करमपुर एवं सौरभ वाराणसी तथा मृत्युंजय मुगलसराय एवं गोपी वाराणसी की कुश्ती बराबरी पर रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डॉ. विरेंद्र यादव और पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. सानंद सिंह एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के शताब्दी वर्ष के अध्यक्ष शिवप्रकाश पांडेय ने संयुक्त रूप से पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। इस मौके पर आयोजक ग्राम प्रधान आशा यादव, गौतम यादव, संदीप पांडेय, भगवती प्रसाद तिवारी, दिग्विजय उपाध्याय, कृष्णानंद राय, चंचल सिंह, कैप्टन हीरा यादव, जीवेंद्र नारायण शुक्ला, मदन यादव, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद थे। निर्णायक की भूमिका रामबदन राय एवं कन्हैया पहलवान तथा उद्घोषक की भूमिका भगवती तिवारी एवं हरवंश पहलवान ने संयुक्त रूप से निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed