फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Racist government in the state was at work

प्रदेश में काम कर रही थी जातिवादी सरकार

Sun, 05 Mar 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर Updated Sun, 05 Mar 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Racist government in the state was at work
भाजपा प्रत्याशी विद्या सागर सोनकर के समर्थन में रोड शो निकालते सांसद मनोज तिवारी।
दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष तथा भाजपा सांसद मनोज तिवारी रविवार को बीजेपी के उम्मीदवार विद्यासागर सोनकर के पक्ष में रोड शो किया। इसके साथ ही नगर के पक्काघाट में जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान कहा कि प्रदेश में जातिवादी तथा परिवारवादी सरकार काम कर रही थी।
विज्ञापन


अपराधियों के खिलाफ काम करने से सपा सरकार ने प्रशासन के हाथ बांध दिए हैं। दुराचार के आरोपी मंत्री को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में किसान बदहाल है। थानों में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तथा थानेदारों की नियुक्ति जाति पूछकर की जाती रही है। 14 साल के सपा और बसपा के शासन काल में प्रदेश का विकास बाधित हो गया। 
विज्ञापन


कहा कि सपा सरकार विकास कुछ जिले तथा जातियों तक ही सिमट कर रह गया है। बसपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि पार्क तथा प्रतिमा तक विकास कार्यों को सीमित रखने वाली बसपा ने अंसारी बंधुओं को अपने दल में शामिल कर अपना असली चेहरा जनता के सामने लाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि अखिलेश यादव प्रदेश के 73 सांसदों द्वारा किए गए विकास कार्यों की सूची सामने लाएं और खुली बहस करें। कहा कि प्रदेश में भाजपा की  सरकार आई तो रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। सूबे में विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

उत्तर प्रदेश में किसान बदहाल है। किसानों की कर्जमाफी तथा न्यूनतम  ब्याज पर कर्ज देने का काम होगा। कृषि के क्षेत्र में बेहतर काम होंगे। भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आते ही टैक्स का बोझ कम किया जाएगा। रोजगार के नए अवसर बनाकर प्रदेश के युवाओं को रोजगार देकर बेरोजगारी से मुक्त किया जाएगा।


इस मौके पर मुख्य रूप से ओमकार मिश्रा, अविनाश बरनवाल, डा. मुकेश सिंह, नवीन अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, इरफान अजीज, विकास बरनवाल, बद्री शर्मा, सुनील कमला पूरी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रहलाद दास जायसवाल ने किया तथा संचालन पंकज अग्रवाल ने किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed