फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Questions on General Knowledge and Reasoning proved troublesome.

Ghazipur News: सामान्य ज्ञान और रीजनिंग के सवालों ने परेशान किया

Sun, 14 Jun 2026 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Questions on General Knowledge and Reasoning proved troublesome.
नंदगंज के शहीद स्मारक इंटर कॉलेज से प्रवकता परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित प्रवक्ता (महिला एवं पुरुष) राजकीय इंटर काॅलेज (प्रा.) की परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल संपन्न हुई। इसमें अभ्यर्थियों की उपस्थिति उम्मीद से काफी कम रही। 6196 में से 3304 ने परीक्षा से दूरी बनाए रखी जबकि 2892 उपस्थित रहे। विभिन्न केंद्रों से निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि विषय से जुड़े प्रश्न आसान रहे, लेकिन सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन के प्रश्नों ने परेशान किया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक एक पाली में परीक्षा हुई। जिले के नोडल-अपर जिलाधिकारी (वित्त-राजस्व) वेद सिंह चौहान ने बताया कि प्रवक्ता की परीक्षा में कुल पंजीकृत 6196 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था, इनके लिए 14 केंद्र बनाए गए थे लेकिन 2892 उपस्थित रहे जबकि 3304 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा को नकलविहीन एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने संयुक्त रूप से आदर्श इंटर काॅलेज, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, इंटरमीडिएट काॅलेज खालिसपुर का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान सीसीटीवी कैमरों, स्ट्रांग रूम, प्रश्नपत्र वितरण व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का परीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में स्टेटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस कर्मियों की तैनाती रही। अधिकारियों ने केंद्रों के कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, प्रवेश एवं निकास द्वारों का निरीक्षण किया। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि अधिकांश प्रश्न निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप थे। विषय संबंधी प्रश्नों को हल करने में अधिक कठिनाई नहीं हुई, लेकिन जीके एवं जीएस के प्रश्न कुछ कठिन लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्नों को घुमाकर पूछा गया था, विषय संबंधी प्रश्नों को हल करने में अधिक कठिनाई नहीं हुई लेकिन सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन के प्रश्नों से परेशानी हुई।- प्रमोद मौर्या, गोरखपुर
परीक्षा में मिले-जुले सवाल पूछे गए थे। विषय के प्रश्न आसान लगे, प्रश्न ऐसे थे जिन्हें नियमित रूप से पढ़ने वाला कोई भी छात्र आसानी से हल कर सकता था।- मुस्कान, वाराणसी
पेपर ज्यादा कठिन नहीं था तथा सभी विषयों से संतुलित प्रश्न पूछे गए थे। विषय संबंधी प्रश्नों को हल करने में अधिक कठिनाई नहीं हुई।- शिवबहादुर यादव, संत कबीरनगर

परीक्षा में सभी सवाल अच्छे थे, किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। कुल मिलाकर परीक्षा का स्तर अच्छा और संतोषजनक रहा। इस परीक्षा को लेकर उम्मीदें हैं।-ब्रहमदेव रावत, देवरिया
जांच के बाद अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश
गाजीपुर। सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने शुरु हो गए थे। जैसे-जैसे निर्धारित समय करीब आता गया प्रत्येक केंद्र पर अभ्यर्थियों की भीड़ लग गई। कतार बनाकर अभ्यर्थी खड़े हो गए। इसके बाद उनकी बायोमैट्रिक जांच कर गहन तलाशी ली गई फिर उनको परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति दी गई। कुछ परीक्षार्थियों ने बताया कि केंद्र दूर होने से उनको समस्या हुई।

यातायात व्यवस्था में उत्पन्न हुआ अवरोध
गाजीपुर। अभ्यर्थियों विशेषकर महिलाओं के साथ उनके अभिभावक भी आए थे। आसपास के जिलों से दो और चार पहिया वाहनों से आए अभ्यर्थियों के परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकलने और घर लौटने के दौरान यातायात व्यवस्था में कुछ देर के लिए अवरोध उत्पन्न हुआ। हालांकि पुलिस कर्मियों ने जल्द उसे सुचारू करा दिया। तेज धूप की वजह से अभिभावकों को परीक्षा संपन्न होने का इंतजार करना कष्टदायक साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed