{"_id":"6e85fd20eb509892aa016609bed41cb6","slug":"question-met-at-two-centers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो केंद्रों पर कम िमले प्रश्नपत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो केंद्रों पर कम िमले प्रश्नपत्र
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 26 Feb 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को दो परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र कम पाए जाने पर एसडीएम ने संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ बोर्ड को पत्र लिखने का निर्देश दिया। इस दौरान विषय अध्यापक होने के कारण दो कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा में आज प्रथम पाली में हाईस्कूल की गणित-प्रारंभिक गणित और गृह विज्ञान तथा इंटरमीडिएट में चित्रकला (आलेखन), चित्रकला (प्राविधिक), रंजन कला प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित थी, जबकि दूसरी पाली में भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में प्रधानाचार्य उर्मिला देवी के नेतृत्व वाले दस्ते और जमानिया के उपजिलाधिकारी कैलाश सिंह ने एक परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र कम पाए जाने को गंभीरता से लेते हुए केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ बोर्ड को लिखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक हृदयराम आजाद ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक केंद्र पर संबंधित विषय के दो अध्यापक पाए जाने पर उन्हें कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया। भौतिक विज्ञान का एक प्रश्नपत्र कम पाए जाने पर उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ बोर्ड को लिखने का निर्देश दिया। इसके अलावा कुछ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था ठीक न होने पर उनकी त्योरी चढ़ गई।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को बैठने की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक ने जखनिया तहसील क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र पर अपनी मौजूदगी में उत्तर पुस्तिकाओं की सील पैकिंग कराई। गुरुवार की परीक्षा में तीन उम्रदराज परीक्षार्थी पाए जाने पर उन्हें परीक्षा से बाहर कर दिया गया। शुक्रवार को हाईस्कूल प्रथम पाली में रंजन कला और इंटरमीडिएट में इतिहास प्रथम प्रश्नपत्र तथा दूसरी पाली में कास्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प एवं सिलाई प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।