फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Quarterly examination of children of council schools will now be on OMR seat

परिषदीय स्कूलों के बच्चों की अब ओएमआर सीट पर होगी तिमाही परीक्षा

Sun, 18 Sep 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Quarterly examination of children of council schools will now be on OMR seat
मौधा। परिषदीय विद्यालयों की होने वाली तिमाही परीक्षा के स्वरूप में बेसिक शिक्षा परिषद ने एक बड़ा बदलाव कर दिया है। सत्र 2022-23 में होने वाली तिमाही परीक्षा का आयोजन अब ओएमआर शीट पर होगी। सैदपुर ब्लाक क्षेत्र में लगभग 28 हजार बच्चे अध्ययनरत हैं। इनकी तिमाही परीक्षा सितंबर के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है। छात्रों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसका परिणाम भी तुरंत ही पता चल जाएगा। परीक्षा में एक से आठ तक के बच्चे शामिल होंगे।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की मानें तो शिक्षकों को परीक्षा खत्म होने के बाद ओएमआर शीट को सरल एप पर अपलोड करना होगा। इसके लिए परीक्षा समाप्त होने के बाद शिक्षकों को ऐप के जरिए अपने स्मार्टफोन से ओएमआर शीट को स्कैन करना होगा। ऐप स्कैन करके तुरंत बता देगा कि छात्र के कितने प्रश्न सही हैं और कितने गलत। सभी छात्रों का मूल्यांकन भी तुरंत हो जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में इस बार तिमाही परीक्षाओं का आयोजन ओएमआर शीट पर कराया जाएगा। प्रश्न पत्रों को बहुविकल्पीय रूप में तैयार किया जा रहा है। परीक्षा के बाद शिक्षकों को परिणाम भी सरल एप पर अपलोड करना होगा। - आलोक कुमार, एबीएसए सैदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की ओएमआर शीट शिक्षकों को ही भरना होगी
मौधा। प्रश्नों के उत्तर के हिसाब से शिक्षकों को ओएमआर शीट भरने से पहले ही छात्रों का मूल्यांकन करना होगा। कक्षा एक से तीन तक के छात्रों की ओएमआर शीट शिक्षकों को ही भरनी होगी। यदि छात्रों ने सही उत्तर दिया है तो ओएमआर शीट पर प्रश्न के समक्ष गोला बनाना होगा। यदि उत्तर गलत दिया है तो उसे रिक्त छोड़ देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed