फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Putting trees on electric wires will be difficult in the rain

बिजली के तारों पर पेड़ों की डाल बारिश में मुश्किल होगा हाल

Sun, 19 Jun 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Putting trees on electric wires will be difficult in the rain
भीषण गर्मी के बाद आसमान में बादल घुमड़ने लगे हैं। बावजूद इसके बिजली विभाग की ओर से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के तार पर लटकती डालियों की छंटाई का काम पूरा नहीं हो पाया है। और तो और जिलाधिकारी आवास के बाहर भी नीम की टहनियां बिजली तार पर लटक रहीं हैं। यही हाल विकास भवन गेट के बाहर है। बिजली तार पर पेड़ों की टहनियों लटक रही हैं जो बारिश तेज हवा और आंधी के बीच फंसकर टूट सकते हैं। शहर के रौजा, नखास, सब्जी मंडी, रूई मंडी, न्यू इंदिरा नगर, खोवा मंडी, आलम पट्टी समेत अन्य क्षेत्रों में पेड़ों की बड़ी-बड़ी डालिया हाईटेंशन से लेकर 440 बोल्ट के तारों के ऊपर झूल रहे हैं। मालूम हो कि कोरोना के कारण दो साल से विभाग बारिश से पहले छंटाई का काम नहीं करा पाया जबकि इस बार स्थिति सामान्य होने के बावजूद छंटाई का काम नहीं होने से घोर लापरवाही दिख रही है।
विज्ञापन

मरदह संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र में जहां बिजली कटौती व जर्जर बिजली तार जटिल समस्या बनी हुई है वहीं दूसरी ओर उसी जर्जर तार व सार्वजनिक स्थलों सहित सरकारी भवनों पर से गुजरे तार व टांसफार्मर पर घास फूस लटके हुए होने से शार्ट सर्किट होने के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मरदह बाजार मस्जिद के पास बिजली तारों में वृक्ष लपटा हुआ है। ऐसे ही जागोपुर रोड स्थित टांसफार्मर, उप डाकघर, ब्लाक रोड स्थित टांसफार्मर, पानी टंकी, विकासखंड कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बैंक ऑफ इडिया, थाना परिसर, ब्लाक संसाधन केन्द्र, कस्तूरबा गांधी अवासीय बालिका विद्यालय के पास बिजली तार पर पेड़ों की टहनियां या अन्य लताएं लटक रही हैं।
विज्ञापन

जंगीपुर संवाददाता के अनुसार, नगर के वार्ड नंबर 10 के गांधी आश्रम, माली का बगीचा, जंगीपर मंडी, वार्ड नंबर एक समेत कई स्थानों पर बिजली के तार पर पेड़ों की टहनियां झूल रही है। लोगों ने कई बार छंटाई कराने की शिकायत भी की लेकिन स्थिति जस की तस है। दुबिहां संवाददाता के अनुसार, बिजली विभाग की लचर व्यवस्था के कारण ग्रामीण क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट के जर्जर तार पर पेड़ों की टहनियों लटकने से अक्सर शार्ट सर्किट होता है। इसी के कारण निकली चिंगारी से कई बार आगजनी की घटनाएं भी हो चुकी है। बावजूद इसके विभाग सतर्क नहीं है। क्षेत्र के हरदासपुर, नेवादा, असावर, कमसडी, गोबिंदपुर, लाली काडेरा, गडार, कुसहा, पाहुपुर, बिंदवलियां, खडहरा, सरेजा, भठवा, दलपतपुर समेत अन्य गांवों में तारों पर टहनियों के लटके होने से अक्सर शार्ट सर्किट होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुहवल संवाददाता के अनुसार, स्थानीय गांव स्थित बनवासी बस्ती के ऊपर से गुजर रही 33 हजार की हाईटेंशन विद्युत लाइन से बस्ती के लोग हमेशा दुर्घटना की आशंका से भयभीत रहते है। इसको लेकर लोगों ने कई बार विभाग से शिकायत किया लेकिन आज तक इसे नहीं हटाया जा सका। क्षेत्र के गौरा, अड़रिया, पटकनिया, युवराजपुर, बवाड़े समेत अन्य गांवों में बिजली तार पर टहनी लटकी होने से शार्ट सर्किट की समस्या पैदा होती है। बारिश आने से पहले बिजली विभाग ने टहनियों को छांटने को लेकर विशेष रूचि नहीं दिखाई है।
शहर में एक हफ्ते से बिजली तारों पर पेड़ों की डालियों की छंटाई का काम चल रहा है। 5 जुलाई तक काम पूरा कर लेने का लक्ष्य है।
शिवम राय, एसडीओ
बिजली तार पर लटक रहे डालियों की छंटाई का दावा
बिजली विभाग के अधिकारियों का दावा है कि पिछले 20 दिनों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली तार पर लटक रहे डालियों की छंटाई का काम हुआ है। 12 फीडरों में से 4 फीडर क्षेत्र का काम हो चुका है। जिसमें पीरनगर उपकेंद्र के तीन और प्रकाशनगर उपकेंद्र के एक फीडर क्षेत्र में बिजली तार पर से टहनियों की छंटाई हो चुकी है। वहीं, बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिजली तार पर लटकते टहनियों को छांटने के लिए टेंडर नहीं होता। संविदाकर्मियों की मदद से छंटाई का काम कराया जा रहा है।

दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने की संभावना
132 केवी अंधऊ पावर हाउस से आने वाली 33 केवी फीडर प्रकाश नगर, बिरनो उपकेंद्र पर मरम्मत का कार्य होने से सुबह दो घंटे बिजली आपूर्ति नहीं होगी। ट्रांसमिशन के उपखंड अधिकारी प्रशांत सोनी ने बताया कि सुबह 8 से 10 तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अपरिहार्य कारणों से शट डाउन को निरस्त भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed