{"_id":"57f3f0884f1c1b8d322709d8","slug":"puspa-devi-elected-as-pradhan-in-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरानंदपुर के प्रधान पद पर पुष्पा निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीरानंदपुर के प्रधान पद पर पुष्पा निर्वाचित
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
election, amarujala
- फोटो : demopic
विकासखंड के हीरानंदपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना मंगलवार को कराई गई। मतगणना के बाद पूर्व ग्राम प्रधान नंदलाल यादव की पत्नी पुष्पा देवी को निर्वाचित घोषित किया गया। जीत की खबर से विजई प्रत्याशी के समर्थकों के चेहरे खिले हुए थे।
पंचायत की खाली पड़ी सीट के लिए उपचुनाव कराया गया। इसके तहत स्थानीय विकासखंड के ग्राम पंचायत हीरानंदपुर के प्रधान पद के लिए 30 सितंबर को मतदान कराया गया था। चुनाव में दो उम्मीदवारों पुष्पा एवं रामजी के भाग्य का फैसला ग्राम पंचायत के 1149 में से करीब 67 फीसदी यानी 777 मतदाताओं ने किया था। इस चुनाव की मतगणना मंगलवार को कराई गई।
ब्लॉक परिसर में कराई गई मतों की गिनती के बाद पुष्पा ने अपने निकटतम प्रत्याशी रामजी पाल को 158 मतों से पराजित किया। जानकारी के अनुसार पुष्पा को 458 एवं रामजी को 300 मत मिले। 18 मत निरस्त हुए। मतगणना संपन्न होने के बाद आरओ जनार्दन मौर्य ने नव निर्वाचित ग्राम प्रधान पुष्पा देवी को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह भी मौजूद रहे। मालूम हो कि 27 अप्रैल 2016 को पुरानी रंजिश में ग्राम प्रधान नंदलाल यादव की हत्या हो गई थी। इसके पहले 21 दिसंबर 2008 को इनके बड़े भाई ग्राम प्रधान विष्णु यादव की हत्या की गई थी। उस समय भी उपचुनाव में विष्णु यादव की पत्नी ग्राम प्रधान निर्वाचित हुईं थीं।