फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pushed his wife out of the house with triple talaq

Ghazipur News: तीन तलाक के साथ धक्का देकर पत्नी को घर से निकाला, मुकदमा दर्ज

Thu, 22 Feb 2024 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Pushed his wife out of the house with triple talaq
गाजीपुर। नगर के महिला थाना में तीन तलाक और धक्का देकर घर से विवाहिता को भगाने का मामला बुधवार की देर शाम आया। संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना-पत्र पर सुनवाई के दौरान डीएम आर्यका अखौरी के निर्देश पर मुकदमा दर्जकर मामले की जांच में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

शहर के एक मुहल्ला निवासी पीड़िता ने संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम को प्रार्थना-पत्र देकर अवगत कराया कि वर्ष 2013 में उसकी शादी बरेसर थाना क्षेत्र के सुरजी पट्टी निवासी एजाज सिद्दीकी उर्फ बबलू के साथ हुई थी। पीड़िता मायके में आई थी। इसी दौरान बीते 12 फरवरी को सूचना मिली कि उसका दूसरी शादी करके महिला को घर लेकर आया है।
विज्ञापन

पीड़िता बीते 14 फरवरी को भाई के साथ ससुराल पहुंची और ससुर से बातचीत कर रही थी। आवाज सुनकर कमरे से बाहर आए पति एजाज उर्फ बबलू गाली देने लगा और तीन तलाक देकर धक्का देकर भगा दिया। पीड़िता ने बताया कि घटना की जानकारी 181 हेल्पलाइन पर दो बार दी गई। इसके बाद बीते 15 फरवरी को नगर स्थित महिला थाने को तहरीर दी गई, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। पीड़िता के प्रार्थना- पत्र पर डीएम ने सुनवाई करते हुए महिला थाने को मुकदमा दर्जकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस संबंध में महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक शशि सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed