फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Purvanchal Expressway: It is difficult to complete the target by the month of August

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे: मुश्किल है अगस्त माह तक लक्ष्य पूरा करना

Thu, 11 Jun 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Purvanchal Expressway: It is difficult to complete the target by the month of August
कासिमाबाद के पास बन रहा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। प्रदेश का सबसे सुंदर और मजबूत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रात-दिन काम चल रहा है। अब तक 60 फीसदी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। लेकिन अभी भी 20 फीसदी मिट्टी का कार्य होना बाकी है। हवाई पट्टी के साथ कई जगह मेजर ब्रिज, अंडरपास और माइनर ब्रिज का भी काम अधूरा है। जबकि अगस्त 2020 तक इसे जनता को सुपुर्द करने का लक्ष्य है। लेकिन समय से सब कुछ हो पाना मुश्किल दिखाई दे रहा है। लॉकडाउन से थोड़ा कार्य प्रभावित जरूर हुआ है। बावजूद कंट्रक्शन कंपनी निर्माण कार्य में रात-दिन जुटी है।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की लंबाई 340 किलोमीटर है। इसका निर्माण आठ पैकेज में किया जा रहा है। पूरे एक्सप्रेस-वे में 60 आरओबी, 60 मेजर ब्रिज, 123 माइनर ब्रिज, 223 अंडरपास के साथ एक हवाई पट्टी का निर्माण किया जाना है। एक्सप्रेस-वे के निर्माण में 18 हजार करोड़ रुपये खर्च भी होना है। दो माह पूर्व इसका निरीक्षण करने आए उप्र के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने कहा था कि निर्माण कार्य में क्वालिटी से कतई समझौता नहीं किया जाएगा। किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तब उन्होंने बुढ़नपुर स्थित ओरिएंटल स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में यूपीडा सहित मऊ, गाजीपुर के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की थी। श्री पांडेय यह भी दावा किया था कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण अगले वर्ष हर हाल में अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा और इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों की माने तो पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अपने लक्ष्य की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है लेकिन 20 प्रतिशत मिट्टी कार्य अभी भी शेष है। लॉकडाउन में काम न होने से थोड़ा प्रभाव पड़ा है। फिर भी कार्यदायी संस्था इसे समय से पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। अब देखना यह है कि अगस्त माह तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जनता के लिए खोला जाता है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed