फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pump canal's motor burnt, farmer upset to put nursery

Ghazipur News: पंप कैनाल का मोटर जला, नर्सरी डालने के लिए किसान परेशान

Sun, 11 Jun 2023 05:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
Pump canal's motor burnt, farmer upset to put nursery
(फोटो भी)
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बारा। क्षेत्र के किसानों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस समय धान की नर्सरी डालने का समय है। वहीं गहमर पूर्वी पंप कैनाल का मोटर जलने से किसान धान की नर्सरी डालने के लिए परेशान हो रहे हैं।
किसानों का कहना है कि उन्हें गहमर पूर्वी पंप कैनाल से समय पर पानी नहीं मिलता है। पंप कैनाल की उपयोगिता समय पर काम नहीं आती है। चेताया कि यदि जल्द ही पंप कैनाल से पानी नहीं छोड़ा गया तो वे आंदोलन करेंगे।किसान एजाज खां, ओमकार सिंह यादव, जियाउद्दीन खां, शाहनवाज खां, मतलूब खां, सरफराज खां ने कहा कि यह समस्या हर वर्ष आती है लेकिन इसको लेकर अधिकारी गंभीर नहीं रहते हैं। ऐसे में धान की नर्सरी डालने के समय किसानों को समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गहमर पूर्वी लिफ्ट कैनाल को बिजली पहले करहिया उपकेंद्र से मिलती थी। सरकार ने सिंचाई की दुश्वारियों को समझा तो बारा में नए उपकेंद्र का निर्माण हुआ। गहमर पूर्वी पंप कैनाल के लिए स्वतंत्र उपकेंद्र बना दिया गया। बावजूद इसके किसानों को राहत नहीं मिल पा रही है। गहमर पूर्वी पंप कैनाल के दो मोटर में से एक मोटर चार दिन से जला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे गहमर माइनर, बारा माइनर, मिश्रवलिया, प्रतापपुर, पटकवलिया माइनरों से जुड़े खेतों में धान की नर्सरी डालने का काम ठप हो गया है। अवर अभियंता सर्वजीत कुमार ने कहा कि जल्द ही मोटर की मरम्मत कराकर पंप कैनाल से पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed