{"_id":"57ab74374f1c1b0445ee51e4","slug":"pti-recruits-were-unwilling-to-be-cakkajama","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटीआई से नाराज रंगरूटों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीटीआई से नाराज रंगरूटों ने किया चक्काजाम
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
पीटीआई से नाराज रंगरूटों ने किया चक्काजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे रंगरूटों ने बुधवार की सुबह पीटीआई के रवैए से खिन्न होकर गाजीपुर-करंडा मार्ग पर पीजी कालेज चौहारा के पास चक्काजाम कर दिया। साथ ही पीटीआई (शारीरिक दक्षता प्रशि क्षक)के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर एसपी सिटी और सीओ मौके पर पहुंच गए। किसी तरह रंगरूटों को समझा-बुझाकर पुलिस लाइन भेजा। करीब एक घंटा तक आवागमन बाधित रहा। इस दौरान लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ी।
वर्तमान में पुलिस लाइन में 493 रंगरूट ट्रेनिंग ले रहे हैं। पीटीआई शशिभूषण राय बुधवार की सुबह पुलिस लाइन में रंगरूटों को पीटी की ट्रेनिंग दे रहे थे। इसी दौरान तीन प्रशिक्षु गश खाकर गिर पड़े। तीनों को आरआई रमाशंकर प्रसाद उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। इसी बीच किसी ने रंगरूटों के बीच यह अफवा फैला दिया कि अस्पताल गए एक रंगरूट की हालत काफी खराब है। यह बात रंगरूटों को पता चलते ही वे एकट्ठे होकर पीटीआई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस पीजी कालेज चौराहा पर पहुंचे और गाजीपुर-करंडा मार्ग पर चक्काजाम कर
दिया। जाम लगते ही मार्ग पर आवागमन ठप हो गया।
प्रशिक्षुओं का आरोप था कि पीटीआई ट्रेनिंग के दौरान अभद्र व्यवहार करने के साथ ही उन्हें मारते-पीटते हैं। जानकारी मिलते ही एसपी सिटी केशवचंद गोस्वामी, सदर सीओ वेदप्रकाश सिंह और कोतवाल प्रशांत श्रीवास्तव पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जाम कर रहे रंगरूटों को समझाने की कोशिश की, लेकिन रंगरूट इस जिद्द पर अड़े रहे कि पहले अस्पताल गए तीनों रंगरूटों को यहां बुलाया जाए फिर जाम समाप्त करेंगे। इस पर पुलिस ने अस्पताल से तीनों रंगरूटों को जामस्थल पर बुलाया। इस पर रंगरूटों ने करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त किया।
विज्ञापन
इस संबंध में सीओ लाइन वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि परेड के दौरान तीन रंगरूटो को गश खाकर गिरने और उन्हें जिला अस्पताल ले जाने पर अन्य रंगरूट आक्रोश हो गए थे और चक्काजाम कर दिया था।