फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Provisional list of 187 centres for board examinations released

Ghazipur News: बोर्ड परीक्षा के लिए 187 केंद्रों की अनंतिम सूची जारी

Mon, 26 Oct 2026 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Provisional list of 187 centres for board examinations released
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए 187 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची सोमवार को जारी हो गई। इसमें 18 राजकीय विद्यालय शामिल हैं। सूची जारी होने के बाद विद्यालय केंद्र निर्धारण से संबंधित आपत्ति 28 अक्तूबर तक दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद आपत्तियों के निस्तारण और भौतिक सत्यापन के आधार पर परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची बोर्ड की ओर से जारी की जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा पांच फरवरी से शुरु होकर 23 फरवरी तक चलेगी। इस परीक्षा को लेकर तहसील स्तरीय समिति की ओर से प्रमाणित-अपडेट कराई गई विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं के आधार पर आनलाइन चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के परीक्षण तथा अनुमोदन के लिए परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई। बीते वर्ष हाईस्कूल के 66498 तथा इंटरमीडिएट के 70958 सहित 137456 पंजीकृत परीक्षार्थियों के लिए जिले में 196 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। उस दौरान 10 राजकीय, 76 वित्तपोषित एवं 110 स्व वित्तपोषित विद्यालयों को केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन

डीआईओएस प्रकाश सिंह ने बताया कि 187 केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की गई है। इसमें 18 राजकीय, 78 एडेड तथा 91 वित्तविहीन विद्यालय हैं। इसके बाद ऑनलाइन चयनित केंद्र या न चयनित होने वाले केंद्रों की आपत्तियां 28 अक्टूबर तक माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर स्वीकार की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण कर उनका निस्तारण करते हुए जनपदीय समिति से अनुमोदित-संस्तुति सहित सूची-आख्या परिषद की वेबसाइट पर 6 नवंबर तक आनलाइन अग्रसारित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार भी केंद्रों के निर्धारण में विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं, विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता, सीसीटीवी कैमरे और परीक्षा संबंधी अन्य मानकों को महत्वपूर्ण माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed