{"_id":"682e1cb67bf8faddeb07c7bd","slug":"provide-quality-solutions-to-farmers-problems-dm-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-133031-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निदान करेंं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निदान करेंं : डीएम
विज्ञापन
गाजीपुर। विकास भवन के सभाकक्ष में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। विभिन्न विकासखंडों से आए किसानों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को अगली बैठक से पहले शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निदान करने का निर्देश दिया।
उप कृषि निदेशक अतींद्र सिंह ने पिछले किसान दिवस की आख्या एवं कार्यवृत्ति के बारे में विस्तार से बताया। किसान कमला पति पांडेय ने विद्युत कनेक्शन तथा मनिया के शबीर अहमद ने बताया कि 5 माह बाद भी बिजली का कनेक्शन आवेदन करने के बाद भी नहीं हो पाया है। सदर ब्लाक के विंध्याचल पाल ने बताया कि बिजली का तार बागीचे से गया है जिससे करंट आने का खतरा है। तार को हटाया जाए। रामपरीखा यादव ने बताया कि राजकीय कृषि निवेश केंद्रों पर ढैंचा का बीज उपलब्ध नहीं है। जखनिया के रुद्रप्रताप सिंह ने बताया कि एफपीओ द्वारा कई प्रकार के जैविक उत्पाद तैयार किए जाते हैं लेकिन बेचने के लिए एक भी स्थान उपलब्ध नहीं है। इस पर अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने ओडीओपी के अंतर्गत उत्पाद बेचने के लिए स्थान देने का आश्वासन दिया। किसान अरविंद सिंह ने अनुरोध किया कि नहर का रोस्टर 5 जून के बजाए 1 जून से कर दिया जाए जिससे नर्सरी डालने में आसानी हो। विद्यानाथ चौबे ने बताया कि देवकली पंप कैनाल (मलेठी माइनर) में एक भी कुलाबा नहीं है। किसानों ने जगह-जगह काट दिया है, इसलिए पानी नही मिल पाता है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि कटान करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। इस मौके पर बाबूलाल मानव, रामपरीखा यादव, अरुण सिंह, अनिल यादव, सुरेंद्र सिंह, अवधेश सिंह ने भी अपनी समस्या बताई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि विभागीय योजनाओं के बारे में अवगत कराएं।