फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   protested by wearing a black band

काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया

Mon, 12 Jul 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
protested by wearing a black band
मनरेगा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर मनरेगा कर्मियों ने सोमवार को जैम पोर्टल से नियुक्ति में प्रतारणा का आरोप लगाते हुए बाह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौररान कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार जैम पोर्टल से नियुक्ति कर कर्मचारियों को पताड़ित कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने मनरेगा में मेठ की नियुक्ति तत्काल रोक लगाने की मांग की। मुहम्मदाबाद: मनरेगा कर्मचारी महासंघ की ओर से ब्लाक कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर धरना दिया गया। कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। धरना के दौरान ग्राम रोजगार सेवक संगठन के जिलाध्यक्ष नागेंद्र यादव ने कहा कि मनरेगा कर्मियों को लेकर शासन की ओर से उपेक्षात्मक रवैया अपनाया जा रहा है। सरकार जैम पोर्टल से नियुक्ति करके मनरेगा कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है। बिना किसी प्रयोजन के मनरेगा योजना के तहत मेठ की नियुक्ति कर रही है। इस पर तत्काल रोक लगायी जाए। मनरेगा कर्मियों ने एक मांग पत्र खण्ड विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह को सौपा। धरना में सहजा राय, कृष्णकांत भारती, अमरनाथ, ओमप्रकाश गुप्ता, चंद्रप्रकाश सिंह, रामसरेश यादव, रमेश यादव, अमरनाथ यादव, अजय सिंह आदि शामिल थे। संचालन रामचीज चौधरी ने किया। सादात संवाददाता के अनुसार मनरेगा कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर पहले प्रदर्शन किया और फिर धरना पर बैठ गए। अंत में खण्ड विकास अधिकारी संदीप श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा गया। अध्यक्षता विनीत राय ने की। इस अवसर पर सूबेदार स्नेही, राम सिंह, राजेश भारद्वाज, विवेकानंद यादव, रामप्रसाद राव, हरिलाल, नीलम, शीला, प्रवीण सिंह, गुलाब यादव, लालजीत यादव, बाबूलाल, बिंदू, मीना भारती, रामशरण यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। जमानिया: मनरेगा कर्मियों ने जैम पोर्टल से नियुक्ति का विरोध में बीडीओ हरिनारायण को पत्रक सौंपा। मरदह: स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर उप्र मनरेगा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर काली पट्टी बांधकर धरना-प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित दस सूत्रीय मांग पत्र खंड विकास अधिकारी शिरीष वर्मा को सौंपा। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष विकास यादव, उमेश कुमार शर्मा, प्यारेलाल, उमाशंकर कुशवाहा, बाबूलाल कुमार, कृष्णकुमार चक्रवती, कवीन्द्र कुमार, मधुसूदन सिंह, राजेन्द्र यादव, परमानन्द यादव, पंकज कुमार, सुभाष कुमार, जित्तन कुमार, दिलीप कुमार, महेन्द्र यादव, बृजेश यादव, मुहम्मद अकबर, जितेन्द्र यादव, संजय कुमार, दीपक यादव, अवधेश यादव, रामभवन, संतरा देवी, पुष्पा देवी, सरोज यादव, मंजू सहानी, संतोष कुमार, लीला यादव, संदीप सिंह, हरेराम बिन्द, रणजीत यादव, रीना यादव, सत्यप्रकाश राम आदि मौजूद थे। शादियाबाद संवाददाता के अनुसार विकासखंड मनिहारी पर प्रदेश मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले विकासखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने चेतावनी दिया कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह कार्य बहिष्कार के साथ ही अनिश्चितकालीन हड़ताल भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed