{"_id":"580e45af4f1c1bba3cbc1bca","slug":"protest-over-power-shortage","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती को लेकर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती को लेकर धरना
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
बिरनो विद्युत उपकेंद्र पर धरना में बोलते भाजपा पदाधिकारी रमेश सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिरनो। एक माह से जले ट्रांसफार्मर को बदलने सहित अन्य बिजली की समस्याओं से संबंधित मांगों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सोमवार को सड़क पर उतर आए। नाराज कार्यकर्ताओं ने स्थानीय उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन कर रोष का इजहार किया। इस दौरान उन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की।
इस अवसर पर आयोजित सभा में पार्टी के वरिष्ठ नेता कुंवर रमेश सिंह पप्पू ने कहा कि उपकेंद्र के उपकरण और तार जर्जर हो गए हैं। इसके चलते आपूर्ति की व्यवस्था बाधित होती रहती है। इसकी वजह से क्षेत्रीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आम जन की समस्या की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। अंत में जर्जर तार बदलने, जयरामपुर उपकेंद्र के फीडर की क्षमता वृद्धि, उपकेंद्र पर उपकरणों को उपलब्ध कराने सहित सात सूत्रीय मांग पत्र एक्सईएन एके सिंह को सौंपा गया। एक्सईएन ने मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर बदलवाने का कार्य प्रारंभ कराया तब जाकर कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया। उन्होंने मांग पत्र पूरा करने का भरोसा दिया। इस मौके पर संतोष सिंह, सप्पू सिंह, विनोद पटेल, शक्ति सिंह, मनिंदर यादव, ऋषभदेव सिंह, रामकृपाल चौबे, छेदी चौहान, संजीव कुमार, सिकंदर यादव, रामचंद्र यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता यशवंत सिंह एवं संचालन विनोद गुप्ता ने किया।