{"_id":"67e44e8abf3b35ec8f02419b","slug":"protest-held-against-disconnection-of-electricity-of-two-villages-after-showing-dues-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-130132-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बकाया दिखाकर दो गांवों की बत्ती गुल करने पर किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बकाया दिखाकर दो गांवों की बत्ती गुल करने पर किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
मुबारकपुर और फहीमपुर गांव की बिजली बकाया दिखाकर बीते तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति बंद करने से उपभोक्ता नाराज हो उठे।
बुधवार को भाजपा नेताओं के नेतृत्व में 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र पर पांच घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलनरत भाजपा नेता दोनों गांव की बिजली तत्काल जुड़वाने के साथ संबंधित जेई को निलंबित करने की मांग की। एसडीएम के आश्वासन पर सुबह 11 बजे से चल रहा प्रदर्शन शाम चार बजे समाप्त हुआ।
धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता श्याम नारायण सिंह ने कहा कि 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र कासिमाबाद से संबंधित खजुहां ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम फहीमपुर में 15 से 16 घरों की आबादी निवास करती है। सोमवार को इस गांव की बिजली ट्रांसफाॅर्मर से बकाया दिखाकर काट दी गई। गांव में तीन दिनों से लोग अंधेरे में हैं।
इसी तरह से मुबारकपुर में भी ट्रांसफार्मर से पूरी लाइन काट दी गई है। इसकी शिकायत अधिकारियों से करने पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि विद्युत उपकेंद्र से संबंधित जेई शैलेंद्र कुमार ओझा और उनके प्राइवेट कर्मचारी गांवों में अराजकता फैलाए हुए हैं।
विज्ञापन
कनेक्शन की जांच के नाम पर धन उगाही कर रहे हैं। धरना-प्रदर्शन में शामिल दोनों गांवों के उपभोक्ता अपना कनेक्शन नंबर और पासबुक दिखाते हुए मांग कर रहे थे कि जिनका बिजली बिल जमा है उनका कनेक्शन क्यों काटा गया।
उपभोक्ताओं और भाजपा नेताओं ने चार सूत्री मांगपत्र एसडीएम संजय यादव एवं एसडीओ एसके सिंह को देकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम संजय यादव ने आश्वासन दिया कि दोनों गांवों की बिजली तत्काल जोड़ दी जा रही है। जेई के साथ जिन कर्मचारियों की शिकायत है उन आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर एसडीओ एसके सिंह भी मौजूद थे।
धरना-प्रदर्शन करने वालों में भाजपा जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग संतोष कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज पांडेय, सचिन कनौजिया, अशोक पटेल, श्याम नारायण सिंह, सरजू यादव, सुबहान शाह, विजयशंकर यादव, मोहम्मद हसन आदि मौजूद थे।