फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   protest

किसानों से 15 जुलाई तक गेहूं खरीदे सरकार

Tue, 22 Jun 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
protest
नंदगज के कुसम्ही कला सहकारी समिति पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता । - फोटो : GHAZIPUR
नंदगंज। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साधन सहकारी समिति कुसुम्ही कला स्थित क्रय केंद्र पर मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार से किसानों का गेहूं 15 जुलाई तक खरीदने की मांग की। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि सरकार किसानों का गेहूं खरीदने की गारंटी प्रदान करे। नहीं तो पार्टी जन आंदोलन खड़ा करके किसानों की लड़ाई हर मोर्चे पर लड़ने के लिए तैयार है। सात दिन की सरकार ने तिथि बढ़ाई थी लेकिन उस सात दिन में एक किलो भी गेहूं नहीं खरीदा गया। पार्टी किसानों की समस्याओं को लेकर चुप नहीं बैठेगी। उनके हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। अगर सरकार मांग पूरा नहीं करती है तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। इस दौरान प्रदेश कमेटी के सचिव डॉ. जनक कुशवाहा, रामनगीना पांडेय, मंसूर जैदी, चंद्रिका सिंह, राजीव कुमार सिंह, पंकज दुबे, लालसाहब यादव, अवधेश भारती, महबूब निशा, जितेंद्र कुमार बिंद, कैलाशपति कुशवाहा, मुसाफिर बिंद, कैलाश बिंद, अछैवर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed