फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   protest

गरीब के पेट का निवाला छीनने की साजिश

Mon, 05 Apr 2021 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
protest
गाजीपुर। अखिल भारतीय किसान महासभा, अखिल भारतीय किसान समन्वय संघर्ष समिति ने एफसीआई बचाओ नारों के साथ जंगीपुर के देवकठिया तथा जमानिया स्थित एफसीआई गोदाम हेतिमपुर के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार एफसीआई को कारपोरेट घराने को सौंपने साजिश कर रही है। ऐसे में गरीबों के पेट निवाला छिन जाएगा। सभा में अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि एफसीआई को मोदी सरकार कारपोरेट के हवाले कर रही है। ऐसे में करोड़ों गरीबों की थाली से भोजन छिन जाएगा। जैसे कोटे की दुकान से चीनी और मिट्टी का तेल छीन लिया गया। गरीबों, किसानों की एकता के बल पर सरकार के मंसूबों को कामयाब नही होने दिया जाएगा। जन वितरण प्रणाली को हर हाल में बचाने की लड़ाई तेज की जाएगी। उन्होंने कहा कि एमएसपी पर मोदी सरकार किसानों से झूठ बोल रही है। जन जागरण अभियान चलाकर 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती को गांव-गांव में संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान उपभोक्ता मामलों के मंत्री को संबोधित छह सूत्री मांग पत्र जमानिया में तहसीलदार जमानिया तथा देवकठिया में थानाध्यक्ष जंगीपुर को सौंपा गया। इस दौरान किसान महासभा के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह, भाकपा के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव, रामप्यारे राम, राजेश वनवासी, सत्येंद्र कुमार, रामाश्रय यादव, योगेंद्र भारती, प्रमोद कुशवाहा, राम शुक्ला, अशोक मिश्रा, रामकृत एडवोकेट, मंजू गोंड मौजूद थे। अध्यक्षता भूपनारायण तथा संचालन योगेंद्र भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed