फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   protest

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Mon, 08 Mar 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
protest
सरजू पांडेय पार्क में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएश? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मांगों को लेकर सरजू पांडेय पार्क में प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष अंजू चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मेहनत कर रही हैं। कोरोना महामारी में जब पूरा देश संकट में अपने घरों में बंद था। तब अपनी जान की परवाह किए बगैर फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में अग्रणी भूमिका निभाई। जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान ने बताया कि 62 वर्ष पूर्ण कर चुकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बिना पेंशन और ग्रेच्युटी सेवानिवृत्त कर दिया गया। जो दु:खद है। जिला संरक्षक सूरज प्रताप सिंह ने बताया कि 8 से 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय बढ़ोत्तरी की घोषणा की गई थी जो अब तक नहीं मिली। प्रदेश की लगभग तीन लाख 78 हजार आंगनबाड़ी और सहायिकाओं में आक्रोश है। इस अवसर पर गीता, रीता, संजू, उमा, शीला, अनिता, राममूर्ति, सविता, पूजा, गुंजा, सावित्री आदि आंगनबाड़ी एवं सहायिका उपस्थित रहीं। अध्यक्षता आंगनबाड़ी कर्मचारी और सहायिका एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष आशा पटेल और संचालन रेखा पासवान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed