फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   protest

मांगों को लेकर कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 19 Feb 2021 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
protest
मरदह पीएचसी पर विभिन्न मांगों को लेकर काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। राज्यकर्मचारियों ने 18 सूत्री मांगों को लेकर बांह पर काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। विकास भवन, सिंचाई विभाग, जिला पंचायत, पशुपालन, जिला पंचायत राज अधिकारी, बेसिक शिक्षा परिषद, पीएचसी सादात, पीएचसी मरदह, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, कृषि विभाग चकबंदी एवं लेखपालों ने विरोध नारेबाजी के बीच विरोध जताया। परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 18 सूत्री मांगों को लेकर प्रथम चक्र का आंदोलन शुरु किया गया है जो लगातार 27 फरवरी तक चलेगा। राजकीय कार्यालयों में काला फीता बांधकर कार्य करते हुए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नई पेंशन योजना को समाप्त करते हुए पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए। निजीकरण, आउटसोर्सिंग एवं ठेकेदारी व्यवस्था पूर्णत: समाप्त किया जाए आदि मांगों को लेकर कर्मचारी आंदोलनरत हैं। अगर सरकार कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो गाजीपुर के सभी कर्मचारी कार्यालय से लेकर सड़क तक प्रदर्शन करेंगे। मरदह संवाददाता के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर बांह पर काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला मंत्री लल्लन राम ने बताया कि हम लोगों की मांगों में संविदा कर्मचारियों को नियमित करना आदि है। धरना में वकार अहमद, बीके सिंह, दयाशंकर यादव, अरविंद कुमार शर्मा, मंजू राय, मीरा गुप्ता, निशा यादव, अमरनाथ, शिवशांत, स्वामीनाथ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed