फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Protest for not arresting the culprit

हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर उतरे कारोबारी

Mon, 21 Mar 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 21 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Protest for not arresting the culprit
हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर उतरे कारोबारी
सराफा व्यापारी मुकेश वर्मा को गोली मारने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी न होने से नाराज आभूषण कारोबारियों ने रविवार को अपनी दूकानें बंद कर नगर में बाइक जुलूस निकाला। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। व्यापारियों ने स्थानीय कोतवाली में तहसीलदार बृजमोहन को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


पटखनिया के बजरंग नगर कालोनी निवासी सराफा व्यापारी मुकेश वर्मा (26) शनिवार की शाम छह बजे दूकान बंद कर बाइक से अपने भाई रवींद्र के साथ घर जा रहे थे। इसी दौरान सब्जी मंडी के पास बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने आभूषणों से भरा बैग छीनने के प्रयास में मुकेश को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन


दूसरे दिन भी बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराज स्टेशन बाजार और तहसील क्षेत्र के सराफा व्यापारियों ने रविवार को सुबह दस बजे अपनी दुकानों को बंद कर बाइक जुलूस निकाला और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि स्थानीय पुलिस चौकी को व्यापारियों सहित आमजन की सुरक्षा से कोई सरोकार नहीं। उद्योग व्यपार मंडल के तहसील अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा ने कहा आए दिन व्यापारियों के साथ हो रही घटनाओं से उनमें दहशत है। आम जन की सुरक्षा के प्रति पुलिस गंभीर नहीं है। पुलिस निष्क्रिय नहीं रहती तो मुकेश वर्मा के साथ यह घटना नहीं होती।

उधर, व्यापार मंडल जमानिया व स्वर्णकार समाज की तरफ से नगर में आए दिन हो रही वारदातों पर अंकुश लगाने व मुकेश वर्मा के हमलावरों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया।


सराफा कारोबारियों ने चेताया कि अगर 25 मार्च तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो व्यापारी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। विरोध प्रदर्शन में संतोष वर्मा, गणेश  शंकर वर्मा, तारकेश्वर वर्मा, छोटेलाल वर्मा, रवि वर्मा, रमेश जायसवाल, कन्हैया गुप्ता, जयदेव वर्मा, बृजेश जायसवाल, जगदीश वर्मा, विपिन श्रीवास्तव, राकेश राका, भरत, व्यापार मंडल के अध्यक्ष शंकर शर्मा मौजूद  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed