फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Protest continues for seventh day demanding stoppage of trains

Ghazipur News: ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरना

Sat, 07 Oct 2023 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Protest continues for seventh day demanding stoppage of trains
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल से इस्लामपुर दिल्ली मगध एक्सप्रेस, जयनगर आनंद बिहार गरीब रथ एक्सप्रेस एवं कामाख्या भगत की कोठी एक्सप्रेस का बंद ठहराव बहाल करने की मांग को लेकर गहमर रेल ठहराव समिति एवं भूतपूर्व सैनिक संगठन का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को सातवें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों का रविवार को होने वाले प्रतीकात्मक पिंडदान, मुंडन एवं भोज की रूपरेखा तय की गई। इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति के संयोजक चंदन सिंह ने कहा कि रेल प्रशासन द्वारा गहमर में पुन: ठहराव न देना उसकी गलत मानसिकता को दर्शाता है। अब रेलवे के खिलाफ दस अक्तूबर से आमरण अनशन शुरू होगा। ज्ञापन के माध्यम से यह जानकारी रेल अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

रेल पुनः ठहराव समिति के मनोज सिंह सिकरवार ने कहा कि गहमर रेलवे स्टेशन पर रविवार को रेलमंत्री एवं रेल अधिकारियों का पिंडदान और श्राद्ध का कार्यक्रम होगा। समिति के सदस्य मुंडन कराकर भीख मांग कर रेलमंत्री और अधिकारियों के आत्मा की शांति के लिए ब्रह्मभोज करेंगे। इस अवसर पर अखंड सिंह, सुधीर सिंह, आयुष उपाध्याय, भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति के सदस्य दीपक राजपूत, श्रीकृष्ण उपाध्याय, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
कोरोना काल से बंद ट्रेनों के ठहराव को शुरू करने की मांग
नंदगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल से बंद एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को शुरू करने की लोगों ने मांग की। एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव रद्द करने से आसपास के करीब दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को औड़िहार जंक्शन और गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन जाना पड़ता है। क्षेत्र के पवन, पिंटू सिंह, संतोष जायसवाल, सुनील सिंह ने बताया कि नंदगंज औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद यहां रेल यात्रियों की उपेक्षा की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर वाराणसी या गाजीपुर सिटी जाने के लिए सवारी गाड़ी पकड़ कर जाना पड़ता है। ऐसे में दैनिक रेल यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed