फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Protest against transfer continues

स्थानांतरण के विरोध में धरना-प्रदर्शन जारी

Mon, 08 Aug 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Protest against transfer continues
यूपी एग्रीकल्चरल डिपार्टमेंट मिनिस्ट्रीयल सर्विस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मान्धाता सिंह का जौनपुर स्थानांतरण के विरोध में कृषि भवन पर पिछले पांच दिनों से चल रहे धरना-प्रदर्शन से विभाग के सभी कार्यालयों में कामकाज ठप हो गया है। 15 अगस्त तक तबादला निरस्त न होने पर तालाबंदी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मंडल ने यूपी एग्रीकल्चरल डिपार्टमेंट मिनिस्ट्रीयल सर्विस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ मान्धाता सिंह का केराकत जौनपुर स्थानांतरण किया गया है। इसके विरोध में पिछले पांच दिनों से कर्मचारी उप कृषि निदेशक कार्यालय पर धरना दे रहे हैं। कर्मचारियों के धरने से उपकृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, अध्यक्ष मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालयों में कामकाज बंद हो गया है।
विज्ञापन

रामनिवास साहनी ने कहा कि यदि 15 अगस्त तक स्थानांतरण निरस्त एवं संयुक्त कृषि निदेशक द्वारा लगाया गया आरोप का साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो कृषि भवन में तालाबंदी की चेतावनी दी है। धरने में विजय श्रीवास्तव, रमाशंकर, पांचूराम, धीरेंद्र सिंह, राजबहादुर यादव, दीपक कुमार, विपिन सिंह, संजय, अर्चना श्रीवास्तव ने इस स्थानांतरण को नियम विरुद्ध बताते हुए निरस्त करने की मांग की। कहा कि तबादला रद्द होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा। संचालन शालिनी सिंह एवं संचालन दिव्यलता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed