फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Protest against inflation, leaflet handed over

महंगाई के विरोध में दिया धरना, सौंपा पत्रक

Sun, 03 Apr 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Protest against inflation, leaflet handed over
महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि को लेकर सरजू पांडेय पार्क पर धरना प्रदर्शन करते का - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। बेतहाशा बढ़ रही महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की बेलगाम मूल्यवृद्धि को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भाजपा सरकार के खिलाफ सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित पत्रक डीएम के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार देश में बढ़ रही महंगाई के लिए जिम्मेदार है। इस महंगाई असर आमजनों की जेब पर सीधा पड़ रहा है। सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह से विफल हो चुकी है। जनता महंगाई से कराह रही है, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, गैस सहित अन्य पेट्रोलियम पदार्थों में वृद्धि ने कमर तोड़कर रख दी है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव डा. जनक कुशवाहा ,पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय, लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, राम नगीना पांडेय, माधव कृष्ण, चंद्रिका सिंह, संदीप विश्वकर्मा, महबूब निशा, सतीश उपाध्याय, विद्याधर पांडेय, अखिलेश यादव, अवधेश भारती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed