फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Proposals sought for budget of Rs 60 lakh in fifth state finance and Rs 40 lakh in 15th central finance.

Ghazipur News: पंचम राज्य वित्त में 60 लाख, 15वें केंद्रीय वित्त के 40 लाख के बजट पर मांगे प्रस्ताव

Wed, 27 Dec 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Proposals sought for budget of Rs 60 lakh in fifth state finance and Rs 40 lakh in 15th central finance.
मरदह। मरदह की खुली बैठक मंगलवार को विकासखंड के सभागार में ब्लाक प्रमुख सीता सिंह की अध्यक्षता में हुई। आगामी वित्त वर्ष में नई योजनाओं पर काम किया जाना है। बैठक में पिछली कार्रवाई की पुष्टि करते हुए 60 लाख रुपये के पंचम राज्यवित्त और 40 लाख रुपए के 15वें केंद्रीय वित्त के आगामी बजट पर नए प्रस्ताव मांगे गए है।
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों व जिला पंचायत सदस्यों के सवालों का जवाब संबंधित विभाग के अधिकारियों की तरफ से दिया गया। इस मौके पर 80 नए प्रस्ताव सदस्यों ने सदन के सामने रखे गए, जिसे नई कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा। बीडीओ अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि ब्लाक के 63 ग्राम पंचायत में शासन के मंशा अनुसार मनरेगा के तहत विकास कार्य चल रहा है। आगे यह कार्य और मजबूती से गतिशील होगा। गांव में चकरोड, पोखरा, पोखरी, तालाब, नहर रजवाहा, पौधरोपण के साथ अन्य विकास कार्य तेजी से होंगे। साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लिए गए संकल्पों के कार्य को युद्ध स्तर पर कराया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख सीता सिंह ने कहा कि ब्लाक के प्रत्येक गांव का विकास बिना किसी भेदभाव के साथ किया जाएगा। क्षेत्र पंचायत निधि से सदस्यों के सामंजस्य से दो गांवों को जोड़ने का कार्य बेहद जरूरी होगा। इस मौके खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, जिला पंचायत सदस्य शैलेश यादव, शैलेंद्र सिंह, पारसनाथ यादव, शशिप्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed