फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Property worth one crore of Mukhtar's henchman's nephew seized

Ghazipur News: मुख्तार के गुर्गे के भांजे की एक करोड़ की सपत्ति जब्त

Thu, 19 Oct 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Property worth one crore of Mukhtar's henchman's nephew seized
पुलिस मुख्तार अंसारी और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आईएस-191 के सक्रिय सदस्य व गैंग के सरगना मुख्तार अंसारी के खास गुर्गे मेहरुद्दीन खां उर्फ नन्हे खां के भांजे के नाम खरीदी गई एक करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति को कुर्क कर जब्त कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के मुताबिक करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महेंद्र गांव निवासी मेहरुद्दीन खां उर्फ नन्हे खां ने अपने भांजे शाहिद रजा खान निवासी ग्राम फतेहपुर अटवा, तहसील सदर (हाल पता 10/35 मिल्लतनगर फनहरा, ओबरा सोनभद्र) के नाम पर मीजा महेंद्र, तहसील मुहम्मदाबाद में एक करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति खरीदी थी। यह संपत्ति उसने गिरोह बनाकर आपराधिक कार्य तथा समाज विरोधी क्रियाकलापों से अर्जित की थी। सूचना मिलने पर 13 सितंबर को प्रभारी निरीक्षक करीमुद्दीनपुर ने अपनी जांच आख्या पुलिस अधीक्षक को दी, जिन्होंने संस्तुति के लिए जिलाधिकारी को भेजी। जिलाधिकारी ने 18 अक्तूबर को कुर्की कर जब्तीकरण की कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद बृहस्पतिवार को इस बेनामी संपत्ति को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed