फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Properties worth nine crores of Ramnaresh and son confiscated

Ghazipur News: रामनरेश और पुत्र की नौ करोड़ की संपत्तियां कुर्क

Sat, 28 Oct 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Properties worth nine crores of Ramnaresh and son confiscated
गाजीपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने गिरोह के सरगना रामनरेश राय और पुत्र रविशंकर राय उर्फ रवि की कपूरपुर मिश्र बाजार स्थित नौ करोड़ की चार संपत्तियों को कुर्क कर लिया। डीएम के आदेश पर शुक्रवार को गैंगस्टर के तहत यह कार्रवाई की गई। आरोप है कि पिता-पुत्र ने आपराधिक गिरोह बनाकर अचल संपत्ति अपने और पारिवारिक सदस्यों एवं रिश्तेदारों के नाम से खरीदी थी। दोनों इस समय गाजीपुर जेल में बंद हैं।20 अक्तूबर को करंडा थानाध्यक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कार्रवाई की संस्तुति दी थी। इस आधार पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने 26 अक्तूबर को धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत गिरोह के सरगना रामनरेश राय व सदस्य रविशंकर राय उर्फ रवि की कपूरपुर मिश्र बाजार स्थित अचल बेनामी संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था। पुलिस ने नौ करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली।
विज्ञापन


एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि अभियुक्त रामनेरश राय और पुत्र रवि राय ने हत्या की घटनाओं को अंजाम दिया था। ये घटनाएं आर्थिक लाभ के लिए की गई थीं। डीएम के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत चार संपत्तियों को जब्त किया गया है। इनकी बाजार कीमत नौ करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


---

ये संपत्तियां हुईं कुर्क

गाजीपुर। सरगना रामनरेश राय ने बाग बेगम साहब स्थित तीन बिस्वा 10 धूर जमीन खरीदी थी। 15 जनवरी 2022 को रविशंकर राय ने अपने नाम से मौजा बाग बेगम साहब में 271 वर्गमीटर जमीन खरीदी थी। 16 मार्च को रविशंकर राय ने स्वयं के नाम से सिकंदरपुर में 127 वर्गमीटर भूमि खरीदी थी। आठ फरवरी 2022 को रामनरेश राय ने अपनी पत्नी प्रभा राय के नाम से बिंदवलिया में 0.0735 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। इन संपत्तियों को कुर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

सुहवल, प्रयागराज, नगर कोतवाली में दर्ज हैं मुकदमे

गाजीपुर। रामनरेश राय पर सुहवल थाने में हत्या, प्रयागराज के हंडिया थाने में हत्या, शहर कोतवाली में हत्या और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुत्र रविशंकर राय के खिलाफ सुहवल थाने में हत्या, नगर कोतवाली में हत्या सहित अन्य मामले में और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।


---

आर्थिक लाभ के लिए पिता-पुत्र ने कीं हत्या की घटनाएं

गाजीपुर। रामनरेश राय अधिवक्ता है, लेकिन वह पुत्र रवि राय के साथ मिलकर हत्या की घटनाओं को अंजाम देता था। इन दोनों का मुख्य कार्य प्रापर्टी खरीदना और बिक्री करना था। कुछ दिन पूर्व बिरनो थाना क्षेत्र के एक युवक की पिता-पुत्र ने हत्या कर दी थी और शव को अहाते में छिपा दिया था। परिजनों की शिकायत पर शव बरामद हुआ था। इसके बाद इनकी सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed