फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Procession taken out on the success of Operation Sindoor

Ghazipur News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाला जुलूस

Thu, 08 May 2025 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out on the success of Operation Sindoor
जंगीपुर नगर पंचायत में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बुधवार की रात भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष योगेश सिंह के नेतृत्व में जुलूस निकला। । कृषि मंडी से निकला जुलूस यादव मोड़ चौक पहुंचा। इसमें युवाओं ने तिरंगा लहराया। देशभक्ति नारे लगाए। पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की। युवाओं ने पाकिस्तानी झंडे को फाड़कर जलाया। योगेश सिंह ने बताया कि, भारतीय सेना ने एक बार फिर साबित कर दिया है, कि भारत अपने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। ऑपरेशन सिंदूर ने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। जुलूस के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इस मौके पर समाजसेवी अभिनव जयसवाल, पंकज गुप्ता, श्रवण गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, रवि मद्धेशिया, अनुराग गुप्ता आदि लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed