फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Private centers did not come forward, how will the precautionary dose be taken

निजी केंद्र नहीं आए आगे, कैसे लगेगा एहतियाती खुराक

Sat, 09 Apr 2022 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Private centers did not come forward, how will the precautionary dose be taken
सरकार ने 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को कोरोना का बूस्टर डोज लगाने के लिए 10 अप्रैल से मंजूरी तो दे दी है, जबकि अब तक जिले के निजी टीकाकरण केंद्रों ने टीका मंगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग से संपर्क नहीं किया है। ऐसे में भुगतान कर एहतियाती खुराक लगवाने को लेकर संशय बना हुआ है। वजह टीकाकरण के शुरूआती समय में निजी अस्पतालों ने वैक्सीन मंगाकर टीकाकरण कार्य शुरू किया था, लेकिन वहां टीकाकरण कराने वाले लोगों की संख्या शून्य थी। इधर महकमा के अधिकारी जल्द निजी टीकाकरण केंद्रों को चिन्हित कर वहां टीकाकरण शुरू कराने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से बचाव का टीकाकरण ही एक मात्र उपाय है। जनपद में 18 से 60 वर्ष, 15 से 17 वर्ष और 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। यहीं नहीं 60 वर्ष से ऊपर एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को भी बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। ऐसे में महामारी से बचाव के लिए सरकार ने 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को कोरोना टीके की एहतियाती खुराक देने की मंजूरी दे दी है। हालांकि इनको लगने वाला बूस्टर डोज निजी टीका केंद्रों पर भुगतान करके लगना है। ऐसे में जिले के निजी अस्पतालों में टीकाकरण होना है। जबकि स्थिति यह है कि अब तक निजी अस्पतालों ने टीका लगाने के लिए और वैक्सीन मंगाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग से संपर्क नहीं किया है। ऐसे में 18 से अधिक उम्र वालों के लिए जनपद में बूस्टर डोज की प्रक्रिया कब शुरू होगी। इसको लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. उमेश कुमार ने बताया कि अब तक किसी निजी अस्पताल ने वैक्सीन मंगाने के लिए संपर्क नहीं किया है। वैसे निजी केंद्रों को चिन्हित करने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed