{"_id":"685eec43a4e80ceedc0e36bd","slug":"prisoners-asked-for-carrom-ludo-for-entertainment-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-134978-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बंदियों ने मनोरंजन के लिए मांगा कैरम-लूडो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बंदियों ने मनोरंजन के लिए मांगा कैरम-लूडो
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी शुक्रवार को जनपद भ्रमण पर थीं। राजकीय संप्रेषण गृह के बंदियों ने उनसे मनोरंजन के लिए कैरम और लूडो आदि की व्यवस्था कराने की मांग की।
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने बैरकों में जाकर बंदियों से खानपान, दैनिक उपयोग की सामग्री से जुड़ी जानकारी ली। उनसे बातचीत की। बंदियों ने सुबह-शाम बैरक से बाहर परिसर में निकलने का अनुरोध किया। उपाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारी को मनोरंजन की सामग्री उपलब्ध करवाते हुए बंदियों को रोस्टर के हिसाब से खेल-कूद/व्यायाम के लिए परिसर में निकालने को कहा।
कहा कि यदि किसी बंदी को बेकरी या अन्य उपयोगी प्रशिक्षण लेना है तो वे ले सकते हैं। इस दौरान बंदियों ने कुछ शिकायतें भी कीं, जिनके निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने शौचालय एवं रसोई का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
टूटे टाइल्स की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। इसके बाद वह सीएचसी केंद्र हेतिमपुर चौपाल में पहुंचीं। यहां गर्भवती महिलाओ की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्रासन कराया।