{"_id":"690a32d1d17ca615ae02c49f","slug":"principal-suspended-assistant-teachers-salary-stopped-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-141732-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: प्रधानाचार्य निलंबित, सहायक अध्यापक का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: प्रधानाचार्य निलंबित, सहायक अध्यापक का वेतन रोका
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने मंगलवार को अनियमितता बरतने वाली प्राथमिक विद्यालय, फॉक्सगंज के प्रधानाचार्य बिंदू सिंह को निलंबित कर दिया है।
इसके अलावा सहायक अध्यापक परवेज आलम अंसारी का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक कर दिया है। बीएसए की ओर से दोनों पर यह कार्रवाई प्राथमिक जांच में दोषी पाए जाने पर की गई है। बता दें कि सोमवार को जिले के दौरे पर पहुंचीं प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू शर्मा ने कोतवाली क्षेत्र के फॉक्ससगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कई अनियमितताएं मिली थीं। एक कक्ष में केवल 12 छात्र उपस्थित थे, जबकि रजिस्टर में 33 छात्रों की उपस्थिति दर्ज थी।
किसी भी बच्चे ने यूनिफार्म नहीं पहन रखी थी, और छात्र बुनियादी प्रश्नों के उत्तर देने में असमर्थ थे। निरीक्षण के दौरान चारू शर्मा ने छात्रों से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम पूछी थी।
विज्ञापन
केवल एक छात्र ही प्रधानमंत्री का नाम बता पाया था। इस पर नाराजगी जताते हुए महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने तत्काल फोन कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा से जांच कर कार्रवाई करने के लिए कहा था। बीएसए द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रधानाचार्य बिंदू सिंह के विरुद्ध वित्तीय अनियमितता, विभागीय आदेशों की अवहेलना और शिक्षकों पर नियंत्रण न रखने के आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए गए हैं। इसलिए उन्हें निलंबित कर प्राथमिक विद्यालय तुलसी सागर, नगर क्षेत्र गाजीपुर से संबद्ध किया गया है।इस प्रकरण की जांच के लिए बिरनों ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी मिनहाज आलम को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।