Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Prices for soop are 100 rupees, coconuts 70 rupees, and dauri over 300 rupees.

Ghazipur News: सूप 100, नारियल 70 और दौरी के दाम 300 रुपये से ज्यादा

Wed, 11 Nov 2026 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Prices for soop are 100 rupees, coconuts 70 rupees, and dauri over 300 rupees.
युसुफपुर बाजार मे छठ पूजन के लिये दऊरा व सुपेली खरीदती महिलाएं। संवाद
गाजीपुर। डाला छठ महापर्व नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। सूप, दौरा, डोली, कपड़े और पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

छठ के पारंपरिक अनुष्ठान में इस्तेमाल होने वाली बांस और मिट्टी से बनी वस्तुओं की मांग भी बढ़ गई है। पर्व को देखते हुए फल मंडियों में भी रौनक बढ़ने लगी है। शहर के मिश्रबाजार, स्टेशन रोड, लंका, लालदरवाजा और चीतनाथ समेत प्रमुख बाजारों में सुबह से शाम तक लोग खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदार प्रदीप ने बताया कि अबीर-गुलाल के साथ सूप, दौरा और डोली सहित पूजन की सभी जरूरी सामग्री उपलब्ध है। सूप 80 से 100 रुपये, नारियल पानी 60 से 70 रुपये और दौरी 200 से 300 रुपये में बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदारी करने पहुंचीं कलावती देवी, रमावती, गीता देवी और प्रमिला उपाध्याय आदि ने बताया कि पर्व के समय सामानों की कीमत डेढ़ से दोगुना तक बढ़ जाती हंै। इसलिए उन्होंने बांस से बनी सूप और दौरी की खरीदारी पहले ही कर ली। वहीं, नई सब्जी मंडी के फल व्यवसायी इरफान ने बताया कि छठ पर्व को लेकर फलों की बिक्री बढ़ी है। केला 30 से 50 रुपये दर्जन, सेब 80 से 100 रुपये, अनार 150 रुपये, पपीता 60 रुपये, शरीफा 100 रुपये किलो बिक रहा है।

मुहम्मदाबाद में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में डाला छठ पूजा की खरीदारी के लिए बुधवार को बाजार में काफी भीड़ रही। थोक फल मंडी के अलावा फुटकर विक्रेताओं के यहां भी लोगों ने खरीदारी की। व्रती महिलाओं के परिवार की महिलाएं साड़ी, कपड़े और दूसरी जरूरी चीजें खरीदने बाजार आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed