फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Preparations underway to increase Congress members' participation in the Delhi rally

Ghazipur News: दिल्ली की रैली में कांग्रेसियों की भागीदारी बढ़ाने की तैयारी

Mon, 26 Oct 2026 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway to increase Congress members' participation in the Delhi rally
शहर के सकलेनाबाद कांग्रेस के कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में बोलते पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला
दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली वोट बचाओ, देश बचाओ रैली को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को सकलेनाबाद स्थित कैंप कार्यालय में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें दिल्ली पहुंचने की व्यवस्था और रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला कोऑर्डिनेटर प्रजानाथ शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार जनता की सबसे महत्वपूर्ण ताकत है। वोट की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। रैली में गाजीपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि वोट बचाओ, देश बचाओ रैली लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़े सवालों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का अवसर है। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सक्रियता से तैयारियों में जुटेंगे और दिल्ली में गाजीपुर की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह और पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार की रक्षा और जनता को संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हैं और गाजीपुर से बड़ी संख्या में लोग रैली में शामिल होंगे। बैठक में एआईसीसी सदस्य रविकांत जनार्दन राय, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed