फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Preparation of paddy nursery has started, farmers are expecting good rain

Ghazipur News: धान की नर्सरी की तैयारी शुरु, किसानों को अच्छी बारिश की उम्मीद

Sun, 08 Jun 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Preparation of paddy nursery has started, farmers are expecting good rain
गहमर। प्री मानसून की आहट होते ही किसानों ने धान की नर्सरी की तैयारी शुरु कर दी है। इन दिनों बीज विक्रेताओं की दुकानों पर किसानों की भीड़ धान की बीज खरीदने के लिए उमड़ रही है। 15 जून से धान की रोपाई शुरु होगी। इससे पहले किसान इन दिनों धान के लिए भूमि को तैयार करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

मौसम के रुख को भांपकर किसान धान की पैदावार करने के लिए अभी से सक्रिय हो गए हैं। हालांकि धान की फसल की रोपाई में अभी कुछ दिन का वक्त बाकी है, लेकिन धान की रोपाई से पहले किसान नर्सरी तैयार कर रहे हैं। कुछ किसानों ने सिंचाई संसाधन मौजूद होने की स्थिति में मई के अंत में ही धान की पौधे तैयार करना शुरु कर दिए थे। किसानों के अनुसार 20 मई से लेकर 20 जून तक धान की नर्सरी डालने का समय है। निर्धारित अवधि में नर्सरी डालने से समय से धान की रोपाई किसान कर लेते हैं। साथ ही समय से धान भी तैयर हो जाता है। धान की अच्छी पैदावार भी होती है। इसके लिए किसान खेतों को तैयार करना शुरु कर दिए हैं। जिससे नर्सरी डालने वालों में खेत में घास-फूस न रह जाए और हानिकारक जीवाणु समाप्त हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed