फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Preparation in full swing for counting of votes at Mandi site Jangipur

मंडी स्थल जंगीपुर में मतगणना के लिए तैयारी जोरों पर

Tue, 08 Mar 2022 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Preparation in full swing for counting of votes at Mandi site Jangipur
जंगीपुर स्थित मतगणना स्थल की चल रही तैयारी। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। विधानसभा चुनाव की मतगणना जंगीपुर स्थित मंडी समिति के परिसर में कराई जाएगी। इसके लिए मंडी स्थल पर बैरिकेटिंग के साथ ही अन्य कार्य युद्धस्तर पर कराए जा रहे हैं। यहां पर दस मार्च को मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में विधानसभा की सात सीटों के लिए सोमवार को मतदान कराया गया था। मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना कराई जाएगी। इस बार भी विधानसभा चुनाव की मतगणना जंगीपुर स्थित मंडी समिति के परिसर में कराई जाएगी। मतदान के बाद सभी सात विस क्षेत्र की 3090 बूथों की ईवीएम संगीनों के साए में मंडी परिसर में स्थित स्ट्रांग रूमों में रखी गई है। यहां पर बृहस्पतिवार को मतगणना कराई जाएगी। इसके लिए विधानसभावार व्यवस्था बनाई जा रही हैं। मतों की गिनती के लिए विधानसभा वार 14-14 टेबुल लगाए जाएंगे। मतों की गणना के लिए करीब आठ सौ कर्मचारी लगेंगे। पूरे मंडी परिसर में बैरिकेटिंग कराई जा रही है। मंडी स्थल पर मतगणना के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए हर कार्य किया जा रहा है। बैरिकेटिंग के साथ अन्य कार्य के लिए दर्जनों की संख्या में कर्मचारी लगे हैं। मतगणना स्थल पर बिना पास के कोई भी व्यक्ति अंदर प्रवेश नहीं कर पाएगा। इसके खास इंतजाम किए जा रहे हैं। मतगणना के दिन वाहनों के आने-जाने पर रोक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed