फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Preparation for making kitchen garden in council schools

परिषदीय स्कूलों में किचन गार्डेन बनाने की तैयारी

Thu, 03 Feb 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Preparation for making kitchen garden in council schools
परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को दोपहर के भोजन में अब स्कूल में उगाई गई सब्जियां ही खाने को मिलेंगी। विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। प्रत्येक स्कूल को पांच हजार रुपये मिलेंगे। जिन विद्यालयों के पास पर्याप्त जमीन और बच्चों की संख्या अधिक है, उन्हीं को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 2269 विद्यालय हैं। इसमें लगभग सवा चार लाख बच्चों के लिए भोजन बनता है। इन विद्यार्थियों को ताजी सब्जियां उपलब्ध कराने के लिए किचन गार्डेन की स्थापना की जानी है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो यह सब यूनाईटेड नेशन और भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान की सहयोग से होगा। इसके लिए पूरे जनपद में किचन गार्डेन की व्यवस्था शुरू करने के लिए कुल 200 विद्यालयों को चयनित भी कर लिया है। चयनित स्कूलों की सूची उपलब्ध होने के बाद शासन ने दो सौ विद्यालयों के लिए पांच हजार की दर से दस लाख रुपये की धनराशि विभाग को निर्गत भी कर दी है। बेसिक शिक्षा विभाग यह धनराशि चुनाव बीतने के बाद संबंधित विद्यालयों को उपलब्ध करा देगा। किचन गार्डेन के लिए ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों के लिए 200 वर्ग मीटर और शहरी क्षेत्रों के विद्यालयों के लिए 100 वर्गमीटर क्षेत्रफल की जगह का मानक तय किया गया है। जहां आयरन, प्रोटीन और जिंक सहित कई पोषक सब्जियां उगाई जाएंगी। जिनमें भिंडी, पालक, लौकी, करेला, कद्दू, खीरा, बैंगन, शलजम, गाजर, मूली, सेम, तोरई, टमाटर, मटर, मिर्च, फूल और पत्ता गोभी, प्याज, लहसुन, बथुआ, करेम व चुकंदर आदि सब्जियां प्रमुख होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed