{"_id":"6728f7dc21abd2df320a49a1","slug":"pregnant-woman-dies-in-private-hospital-doctor-accused-of-negligence-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur: निजी अस्पताल में प्रसुता की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप, परिजनो ने दिया धरना, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur: निजी अस्पताल में प्रसुता की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप, परिजनो ने दिया धरना, मामला दर्ज
Mon, 04 Nov 2024 10:06 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 04 Nov 2024 10:06 PM IST
सार
निजी अस्पताल में प्रसुता की मौत के बाद भड़के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। मांग थी कि अस्पताल और चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आश्वासन दिया और मामला दर्ज किया गया जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन
निजी अस्पताल का बोर्ड
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
गाजीपुर शहर कोतवाली के चंद्रशेखरनगर ओवरब्रिज के पास स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार की रात आपरेशन कक्ष में पहुंची गर्भवती महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रसुता दर्द से कराह रही थी और चिकित्सकों ने ईलाज में देरी की। इतना ही नहीं तकलीफ को हल्के में लिया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ओटी के बाहर बैठे परिजनो को देर से सूचना दी गई जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल के बाहर धरना देकर विरोध जताने वाले लोगों ने अस्पताल और चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग रखी। सीओ सिटी सुधाकर पांडेय और कोतवाल के समझाने- बुझाने व मृतका के ससुर की तहरीर पर निजी अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के तीन घंटे बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन