फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Preeti Yadav of class II won the competition

प्रतियोगिता में कक्षा-दो की प्रीति यादव ने मारी बाजी

Sun, 21 Nov 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Preeti Yadav of class II won the competition
एसएसए इंटर कॉलेज सैदपुर में रविवार को सर सैयद अहमद की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और ज्ञानवर्द्धक प्रतियोगिता हुई। इसमें प्राथमिक, लघु माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्राथमिक वर्ग से कक्षा दो की प्रीति यादव प्रथम सुकैना परवीन दूसरे तथा कुलसुम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग से गोलू राम प्रथम, खुशी चौरसिया द्वितीय, सागर मोदनवाल को तृतीय, उच्चतर माध्यमिक वर्ग से सतीश मौर्य पहले, दीपा मौर्य दूसरे तथा दिव्यांशु चौरसिया तीसरा स्थान पाने में सफल रहे। पुरस्कार पाकर प्रतिभागी बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक जलालुद्दीन अहमद ने कहा कि सर सैयद ने समाज के गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों की जीवन भर रहनुमाई करते हुए सभी वर्गों के उत्थान के लिए शिक्षण संस्थाओं का सृजन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने भी उनके बहु आयामी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सुनील कुमार, सविता विश्वकर्मा, अंजली सिंह, कंचन मिश्रा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed