फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Prabhat Pheri will be held in two parts at main intersections

Ghazipur News: मुख्य चौराहों पर दो भागों में निकलेगी प्रभातफेरी

Tue, 21 Jan 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Prabhat Pheri will be held in two parts at main intersections
गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी तेज हो गई है। पर्व को लेकर मंगलवार को नगर स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम आर्यका अखौरी ने कहा कि मुख्य चौराहों पर देश-भक्ति के गीत बजवाने की व्यवस्था नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी करेंगे। 22 से 26 जनवरी की रात में अपने-अपने कार्यालय भवन को और समस्त एसडीएम तहसील भवन को प्रकाशित करेंगे। महापुरुषों की मूर्तियों एवं परिसर की साफ-सफाई और रंग रोगन नगरी क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी और ग्रामीण क्षेत्रों में बीडीओ सुनिश्चित करेंगे। स्कूली बच्चों की ओर से प्रभातफेरी दो भागों में सुबह साढ़े सात बजे निकलेगी। पहली प्रभातफेरी टाउनहाल से निकलकर कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी पर पहुंचकर समाप्त होगी। दूसरी प्रभातफेरी पीजी कॉलेज चौराहे से निकलकर कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी पर पहुंचेगी। कहा कि सभी सरकारी भवनों पर सुबह 8:30 बजे झंडा अभिवादन और राष्ट्रगान होगा। प्रभातफेरी से वापस लौटै बच्चों, अतिथियों को मिष्ठान वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed