फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Power supply restored after 33 hours

Ghazipur News: 33 घंटे बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति

Tue, 26 Dec 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Power supply restored after 33 hours
बारा। रविवार की भोर में ट्रक के धक्के से हाईटेंशन लाइन के पोल टूटने की वजह से इलाके के छह मोहल्लों में बिजली आपूर्ति 33 घंटे ठप रही। बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। सोमवार की दोपहर करीब एक बजे बिजली कर्मचारियों ने नया पोल लगाकर आपूर्ति बहाल की। नेशनल हाईवे 124-सी पर भटपुरवा गांव के सामने रविवार की भोर में चार बजे एक गिट्टी लदा एक अनियंत्रित ट्रक हाईटेंशन लाइन के दो पोल को टक्कर मारते हुए पलट गया। इसके कारण बारा गांव के यूनियन बैंक, बस स्टैंड, रिट्ठी, रकबा, सतहवा, कोट, रौजा आदि मोहल्ले की आपूर्ति ठप हो गई थी। सोमवार की दोपहर करीब 33 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई। इस संबंध में अवर अभियंता रामप्रवेश चौहान ने बताया कि ट्रक के टक्कर से हाईटेंशन लाइन के दो पोल व तार क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिला मुख्यालय से नए पोल आने में समय लग गया। पोल व तार लगाकर दोपहर में बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed