फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Power failure since two days, demonstration

Ghazipur News: दो दिनों से बिजली गुल, प्रदर्शन

Sun, 09 Jul 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Power failure since two days, demonstration
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेवराई। दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप आक्रोशित उपभोक्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर विद्युत निगम और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की।



तहसील मुख्यालय से सटे भदौरा बाजार के सब्जी मंडी मोहल्ले में कोई दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। उपभोक्ताओं ने सेवराई तहसील मुख्यालय पर विद्युत निगम और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बताया कि सेवराई तहसील मुख्यालय गेट पर 63 केवीए के ट्रांसफार्मर के जरिए तहसील कार्यालय सहित सब्जी मंडी मोहल्ले के करीब 100 घरों और दुकानों को बिजली आपूर्ति की जाती है। लेकिन आपूर्ति की जाने वाले केवल भ्रष्ट हो जाने के कारण केवल तहसील मुख्यालय को ही आपूर्ति की जा रही है जबकि सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति का कनेक्शन काट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं बगल में स्थित पशु चिकित्सालय में भी अंधेरा छा गया है। मामले में कई बार विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को अवगत कराने के बावजूद दो दिन बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया एवं एसडीएम विभागीय कर्मचारियों के ढुलमुल रवैया की शिकायत करते हुए जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।

इस मौके पर अनिल गुप्ता, नौशाद अंसारी, लालू कुशवाहा, सत्यम श्रीवास्तव, मुमताज अंसारी, सुजीत कुमार, कृष्ण कुमार कुशवाहा, हरे कृष्ण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed