फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Power failure in more than 100 villages, 2000 poles fell

Ghazipur News: सौ से अधिक गांवों में बिजली गुल, 2000 खंभे गिरे

Wed, 06 Sep 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Power failure in more than 100 villages, 2000 poles fell
बर्बादी के आंकड़े
विज्ञापन

आंधी-तूफान से नुकसान

जनहानि-01
पशुहानि-07
मकान क्षतिग्रस्त-07
हाइवे पर गिरे पेड़-13
ट्रांसफार्मर-100 से अधिक
बिजली के खंभे - 2000 से अधिक


30 किलोमीटर बिजली के तार आंधी से टूटे
2-5 करोड़ तक का बिजली निगम को नुकसान


रविवार की आंधी रात को आए आंधी-तूफान के चलते जनपद में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। मंगलवार को दूसरे दिन भी सैकड़ों गांवों की बिजली गुल है। वहीं, बिजली निगम के अनुसार मंगलवार की शाम तक तूफान के चलते दो हजार से अधिक बिजली के पोल टूटकर गिरे हैं। हालांकि यह संख्या और भी बढ़ सकती है। यही नहीं, अलग-अलग स्थानों पर सौ से अधिक ट्रांसफार्मर गिरने की सूचना मिली है। जबकि अलग-अलग स्थानों पर कुल 30 किमी. बिजली के तार टूट गए हैं। ऐसे में निगम को कम से कम दो से पांच करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। साथ ही बिजली व्यवस्था को बेपटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इसमें अभी चार से पांच दिन लगने की संभावना है।

तूफान से निकला बिजली का दम

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जनपद में रविवार की आधी रात को आए विनाशकारी तूफान से काफी नुकसान क्षति हुआ है। तूफान में हाईवे और सड़कों पर 13 पेड़ गिरे, जिससे आवागमन घंटों बाधित रहा। इसके अलावा सैकड़ों पेड़ गांवों में भी गिर गए। आंधी-तूफान की गति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कूकवा के भीटा गांव में ननिहाल में रह रही दस वर्षीय किशोरी अंतिमा छत पर सोते समय तेेज हवा से जमीन पर गिर गई। आनन-फानन में परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इस तरह 47 स्थानों पर मकान क्षतिग्रस्त हो गए। तूफान के चलते अलग-अलग स्थानों पर कुल मिलाकर 30 किमी. तार टूट गए हैं, जिससे संबंधित गांवों की बिजली गुल है। दुबिहांः कुंडेसर से करीमुद्दीनपुर और दुबिहां विद्युत सब स्टेशन को जाने वाली 33 हजार की लाइन के भी खम्भे टूटकर कर गिर गए हैं। इससे 36 घंटे से आपूर्ति बाधित है। विद्युत सब स्टेशन करीमुद्दीनपुर से क्षेत्र मे 30 पोल टूटे हैं, जबकि दुबिहां सब स्टेशन से जाने वाली लाइन के 40 पोल टूट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदासपुर,नेवादा ,कमसडी दुबिहां, असावर भठवा सरेजा गोबिंदपुर, पाहुपुर ,पातेपुर, पैकवली उंचाडीह आदि गांवों में बिजली के पोल और तार टूटकर गिर जाने से बिजली लगभग 36 घंटे से बंद है। अधीक्षण अभियंता पूरन चंद्र ने बताया कि तूफान के चलते अब तक दो हजार से अधिक बिजली पोल गिरने की खबर मिली है, जबकि सौ से अधिक ट्रांसफार्मर गिरे पड़े और 30 किमी बिजली के तार टूटे हैं।
इससे सैकड़ों गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। सैदपुर जखनिया इलाके की बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है, बाकी पर काम चल रहा है। स्थिति सामान्य होने में चार-पांच दिन लग जाएंगे। तूफान से निगम को दो से पांच लाख रुपये कम से कम क्षति हुई है।
-----------
केले की 150 हेक्टेयर फसल नष्ट

गाजीपुर। तूफान के चलते केले की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। जिले के रेवतीपुर, कासिमाबाद, मुहम्मदाबाद, भावरकोल, बिरनो और सदर क्षेत्र में करीब 150 हेक्टेयर में हुई केले की खेती को नुकसान हुआ है। जिला उद्यान अधिकारी डॉ.शैलेंद्र दुबे ने बताया कि तूफान के कारण केले की फसल को काफी नुकसान हुआ है। जनपद में हुए नुकसान का आकलन राजस्व विभाग कर रही है।

-------

बिजली निगम के अधिकारियों ने फोन किया बंद
दुबिहां। तूफान के चलते दर्जनों गांवों की बिजली गुल है। लोग मोबाइल चार्ज तक करने के लिए परेशान नजर आए। वजह जहां-तहां बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर गिरे पड़े हैं। हालांकि कुछ स्थानों पर खराबी ठीक करने के लिए लाइनमैन जुटे रहे। उधर, आपूर्ति बहाल करने के लिए लोग बिजली निगम के अधिकारियों को फोन भी कर रहे हैं तो इससे परेशान अधिकारियों ने कॉल रिसीव करना बंद कर दिया। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद आशुतोष कुमार ने बताया की विद्युत आपूर्ति के बहाली के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। बहुत जल्दी ही क्षेत्र में बिजली बहाल करा दिया जाएगा।

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed