फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pond found in the middle of the city, will be beautified

शहर के बीच मिला तालाब, होगा सुंदरीकरण

Mon, 16 May 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Pond found in the middle of the city, will be beautified
गाजीपुर। शहर के गोराबाजार स्थित बड़ा महादेवा के मुख्य गेट के पश्चिम तरफ करीब एक हेक्टेयर के तालाब की तलाश नगर पालिका परिषद द्वारा की गई है। इसका जीपीएस के साथ मैपिंग का कार्य भी कराया जा चुका है। अमृत सरोवर योजना में शामिल कर इसके कायाकल्प और सुंदरीकरण की कवायद शुरू कर दी है, जिससे जलसंरक्षण के साथ- साथ मृत अवस्था में पहुंच चुके तालाब को जीवित किया जा सके।
विज्ञापन

नगर के तिलक नगर स्थित पहाड़ खां के पोखरे के कायाकल्प को लेकर नगर पालिका प्रशासन की ओर से शासन को धन स्वीकृति के लिए प्रस्ताव तो भेजा ही गया है। ऐसे में शहर के अधिकांश लोग इस चर्चित पोखरे से रूबरू भी हैं। इसके अलावा पीजी कालेज के सामने के पोखरे का सुंदरीकरण कराकर अस्तित्व में लाने का काम जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। ऐसे में नगर पालिका ने भी शहर के मध्य एक हेक्टेयर में फैले तालाब की तलाश की। मृत अवस्था और अतिक्रमण का शिकार हो चुके इस तालाब के अब अपने अस्तित्व में आने की आस लोगों में जग गई है। करीब पांच से दस करोड़ रुपये खर्च करके इसका जहां कायाकल्प कराया जाएगा। वहीं इसकी खुुदाई और साफ-सफाई भी जल्द कार्य शुरू किया जाएगा। इस संबंध में नगर पालिका परिषद ईओ लालचंद्र सरोज ने बताया कि शहर के मध्य यह तालाब कई दिनों से किसी के नजर में नहीं थी। इसकी तलाश करने के साथ मैपिंग भी कराई जा चुकी है। अमृत सरोवर योजना के तहत इसका कायाकल्प कराया जाएगा।
विज्ञापन

लगेगी लाइट और प्लेटफार्म के साथ घाट का होगा निर्माण
गाजीपुर। तालाब की साफ-सफाई के साथ खुदाई कार्य कराया जाएगा। इसके बाद इसके चारों तरफ प्लेटफार्म बनाने का कार्य होगा। साथ ही घाट का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके किनारे-किनारे पौधरोपण करने का भी कार्य होगा। साथ ही चारों तरफ प्रकाश की व्यवस्था के लिए लाइट भी लगवाई जाएगी। ऐसे में इस तालाब का ऐसा विकास होगा, जिससे यहां के लोग प्रकृति के अनुपम छटा का आनंद उठा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed