फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pond dug with JCB, complaint lodged on CM portal

Ghazipur News: जेसीबी से तालाब की खोदाई, सीएम पोर्टल पर की शिकायत

Mon, 28 Apr 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Pond dug with JCB, complaint lodged on CM portal
गहमर क्षेत्र के पचौरी ग्राम सभा में जेसीबी से हो रहे तालाब की खोदाई और सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्राली मिट्टी बेचने का आरोप एक शिकायतकर्ता ने लगाया है। यहीं नहीं शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री पोर्टल और तहसील प्रशासन से भी पूरे मामले की शिकायत कर जांच कराने के साथ कार्रवाई की मांग की है। सेवराई तहसील के भदौरा विकास खण्ड के पचौरी गांव निवासी शिकायतकर्ता मनोज कुशवाहा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर बताया कि ग्राम सभा की जमीन में तालाब की खुदाई का कार्य कराया जा रहा है। तालाब खुदाई में जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि खुदाई से निकाली मिट्टी की बिक्री की जा रही है। मनोज कुशवाहा ने पूरे प्रकरण की जांच कराते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान पति विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में चहारदीवारी निर्माण के लिए परिसर स्थित गड्ढे को भरने के लिए मिट्टी निकाली जा रही है। खंड विकास अधिकारी केके सिंह ने बताया कि गांव के विकास कार्य के लिए मिट्टी निकाली गई है। ग्राम प्रधान उसे अपने निजी खर्च से करा रहे हैं। तहसीलदार सुनील कुमार सिंह ने बताया की मामला संज्ञान में है। मिट्टी खुदाई के लिए परमिशन का मामला खनन विभाग का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed