फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Polytechnic entrance examination will be held in three shifts from tomorrow

तीन पालियों में कल से होगी पालीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा

Sun, 29 Aug 2021 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic entrance examination will be held in three shifts from tomorrow
गाजीपुर। प्रदेश के सभी राजकीय, अनुदानित एवं निजी क्षेत्र के पालीटेक्निक संस्थाओं में शैक्षिक सत्र 2021-22 में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रवेश परीक्षा 31 अगस्त से चार सितंबर तक आयोजित होगी। तीन पालियों में कराई जा रही इस परीक्षा में जिले में 840 अभ्यर्थी बैठेंगे। इनके लिए एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा सुबह आठ से साढ़े दस बजे तक, दिन में बारह से ढाई बजे तक एवं शाम को चार से साढ़े छह बजे तक आयोजित होगी। इसकी शुचिता बनाए रखने तथा उसे सकुशल संपन्न कराने के लिए केंद्र पर्यवेक्षक के साथ ही मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इस संबंध में स्थानीय राजकीय पालीटेक्निक कालेज के प्रधानाचार्य बसंतलाल ने बताया कि अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी उसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा संबंधी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed