गाजीपुर। निर्वाचन आयोग के अनुमोदन से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 16 मतदान भवन स्थल बनाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसमें जखनियॉ में विकासखण्ड कार्यालय जखनिया, मनिहारी विकास खण्ड कार्यालय, प्रा.पा. सादात, जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान सैदपुर, हनुमान सिंह इण्टर कालेज देवकली, जू.हा.स्कूल करण्डा, राजकीय सिटी इण्टर कालेज गाजीपुर के पूर्वी भाग में क.नं.-एक एवं दो, श्री शिवकुमार शास्त्री इण्टर कालेज जंगीपुर, विकासखण्ड कार्यालय बिरनो, पचोतर नेशनल इण्टर कालेज मरदह, नेशनल इण्टर कालेज कासिमाबाद, विकास खण्ड कार्यालय मुहम्मदाबाद, झारखण्डे महादेव रा.इण्टर कालेज करीमुद्दीनपुर, विकासखण्ड कार्यालय भॉवरकोल, विकासखण्ड कार्यालय रेवतीपुर एवं विकासखण्ड कार्यालय भदौरा में मतदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वाराणसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 19 मतदान भवन स्थल स्थापित किया गया है। इसमें विकासखण्ड कार्यालय जखनियॉ में क.नं.-एक से छह तक, विकासखण्ड कार्यालय मनिहारी में क.नं.-एक से तीन तक, प्रा.पा. सादात में क.नं.-ए से तीन तक, जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान सैदपुर में क.नं.-ए से तीन तक, हनुमान सिंह इण्टर कालेज देवकली में क.नं.-एक एवं दो तक, जू.हा.स्कूल करण्डा में क. नं-एक एवं दो, राजकीय सिटी इण्टर कालेज गाजीपुर के पूर्वी भाग में क. नं.-एक एवं चार तथा राजकीय सिटी इण्टर कालेज गाजीपुर के पूर्वी भाग में क.नं.-दो एवं तीन, श्री शिवकुमार शास्त्री इण्टर कालेज जंगीपुर, विकासखण्ड कार्यालय बिरनो में क.नं.-एक एवं दो, पचोतर नेशनल इण्टर कालेज मरदह क.नं.-एक एवं दो में मतदान होगा। इसके अलावा गॉधी मेमोरियल इण्टर कालेज बहादुरगंज, नेशनल इण्टर कालेज कासिमाबाद में क.नं.- एक एवं दो, विकासखण्ड कार्यालय मुहम्मदाबाद में क.नं.-एक एवं दो, झारखण्डे महादेव रा. इण्टर कालेज करीमुद्दीनपुर, विकासखण्ड कार्यालय भॉवरकोल, विकासखण्ड कार्यालय रेवतीपुर में क.नं.-एक एवं दो, राजकीय बालिका इण्टर कालेज जमानियॉ में क.नं.-ए से तीन तक, राजकीय बालिका इण्टर कालेज दिलदारनगर एवं विकासखण्ड कार्यालय भदौरा में क.नं.-एक एवं दो में मतदान किया जाएगा।