फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Politics heats up on removal of MP's board from Shaheed Park

Ghazipur News: शहीद पार्क से सांसद का बोर्ड हटाने पर सियासत गरमायी

Wed, 01 Feb 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Politics heats up on removal of MP's board from Shaheed Park
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धामूपुर गांव स्थित परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहीद पार्क में लगभग डेढ़ माह पहले सांसद अफजाल अंसारी द्वारा हाई मास्क लाइट लगवाई गई थी। उस लाइट पर सांसद की फोटो और लागत लिखी हुई थी।
विज्ञापन

बोर्ड को गणतंत्र दिवस के दिन हटा दिया गया। इसको लेकर सांसद समर्थकों में आक्रोश व्याप्त है। सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि गाजीपुर में जनता को भटकाने का कार्य किया जा रहा है। कहा की यह कोई नई बात नहीं है। अभी सादात में एक सड़क का शिलान्यास किया गया था। वहां का पत्थर एसओ द्वारा हटाया गया। जमानिया में 14 करोड़ का सड़क शिलान्यास का पत्थर हटाया गया। कहीं ना कहीं जन के भावना पर ठेस पहुंचाने का कार्य हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कश्मीर में उस्मान ब्रिगेडियर साहब का फोटो लगा है। वहां से भी हटा दें। वतन पर मर मिटने वालों को मिटाने में सरकार जुटी हुई है। इस संबंध में जखनिया एसडीएम आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि सांसद का बोर्ड नहीं देखा गया है और ना ही हटाया है। इसकी जानकारी भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed