फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   politics

उपचुनाव: जिपंस पद के लिए अब होगा सीधा मुकाबला

Sat, 29 Jun 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
politics
गाजीपुर। जनपद में पंचायत की खाली पड़ी सीटों के लिए कराए जा रहे उपचुनाव की नाम वापसी की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। इस दौरान ग्राम पंचायत के प्रधान पद की तीन सीटों पर पांच एवं जिला पंचायत सदस्य पद की एक सीट पर दो उम्मीदवारों सहित कुल सात प्रत्याशियों की ओर से अपना नाम वापस ले लिया गया। अब जिला पंचायत सदस्य पद पर दो उम्मीदवारों के होने से मुकाबला सीधा है। इसके बाद उम्मीदवारों को प्रतीक चिह्न का आवंटन किया गया।
विज्ञापन

पंचायत की खाली पड़ी सीटों के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य पद की रिक्त एक सीट पर चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आज नाम वापसी की प्रक्रिया में दो प्रत्याशियों ने पर्चा वापस ले लिया। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार विकासखंड की चार ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के उपचुनाव में कुल 15 में से चार प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। दुधौड़ा में एक तथा धरवा में तीन ने पर्चा वापस लिया। नाम वापसी के बाद ग्राम पंचायत दुधौड़ा में तीन, सलेमपुर में चार, जगदीशपुर दहेंदू में दो तथा धरवां में दो प्रत्याशियों के बीच जोर आजमाइश होगी। जमानिया संवाददाता के अनुसार खजुहां क्षेत्र पंचायत सदस्य के उपचुनाव में सचितानंद और बाबूलाल के बीच मुकाबला होगा। गरुआ मकसूदपुर क्षेत्रपंचायत सदस्य पद के लिए एक उम्मीदवार ने नामांकन किया था। उनके विपक्ष में किसी ने दावेदारी नहीं कीजिससे उनका निर्विरोध होना तय है। आरओ संतोषकुमार ने बताया कि खजुहा क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए दोनों प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया गया। सादात संवाददाता के अनुसार मुबारकपुर में घुड़िया एवं धन्नू चुनाव मैदान में हैं। करंडा के रामनाथपुर में एक उम्मीदवार ने नाम वापस ले लिया। मरदह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र पंचायत सदस्य खजूरगांव के चुनाव में तीन प्रत्याशी हैं। दुबिहा संवाददाता के अनुसार ग्राम पंचायत के प्रधान पद की महुआरी उर्फ अफलेपुर एवं रामपुर मु.मुबारकपुर में किसी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं लिया। सभी उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्ह का आवंटन कर दिया गया। इस दौरान संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर गहमा-गहमी रही। सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed