फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   political

सिद्धांतों से भटकी बसपा, सपा ही एकमात्र विकल्प

Sat, 06 Mar 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
political
कासिमाबाद। उत्तर प्रदेश में सरकार जिस तरह से लोकतंत्र की हत्या कर रही है, उसके बचाव के लिए समाजवादी पार्टी ही एकमात्र विकल्प है। यही कारण है कि मैंने बसपा छोड़कर सपा की सदस्यता ली है। यह बातें पूर्व विधायक कालीचरण राजभर ने शुक्रवार को आवास पर आयोजित अभिनंदन समारोह में कही।
विज्ञापन

कालीचरण ने कहा कि बसपा से दो बार जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहा। जनता ने भरपूर प्यार और सम्मान दिया। कुछ समय से लगा कि बसपा में रहकर जनता की सेवा नहीं कर सकता। इसके लिए सपा की राह चुनी। बहुजन समाज पार्टी सिद्धांतों से भटक गई है। कांशीराम ने जिस सोच के साथ पार्टी की स्थापना की थी वह पूरी तरह से समाप्त हो गई है। यही कारण है कि लोग एक-एक कर पार्टी छोड़ रहे हैं। इस समय सपा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही एकमात्र विकल्प हैं जो प्रदेश की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने में कामयाब होंगे। पूर्व विधान परिषद सदस्य काशीनाथ यादव ने कहा कि कालीचरण केवल जहूराबाद में ही नहीं पूरे पूर्वांचल में सपा को मजबूत बनाने का काम करेंगे। इस अवसर पर जयहिंद यादव, विजय यादव, आशा यादव, प्रियंका यादव, राम प्रकाश यादव, रामवृक्ष यादव, योगेंद्र राय, रामजन्म चौहान, रविंद्र प्रताप यादव, सिराज हैदर, राममूरत बिंद, अजय राय, अक्षय यादव, चंद्रशेखर यादव, केशव यादव, जगदीश राजभर, चतुरी राजभर, अंबुज राजभर पस्थित थे। कालीचरण के समर्थकों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed