फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Polio supplements given to three lakh 48 thousand 234 children

तीन लाख 48 हजार 234 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

Sun, 31 Jan 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Polio supplements given to three lakh 48 thousand 234 children
गाजीपुर। कोरोना संक्रमण के दौरान लंबे समय से बंद पड़े पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को महाराजगंज स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र पर हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह के प्रतिनिधि अच्छेलाल गुप्ता एवं मंडल अध्यक्ष गोपाल राय ने दीप प्रज्जवलित कर एवं बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। जिले में तीन लाख 48 हजार 234 बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई गई। इसके लिए 2009 बूथ बनाए गए थे। अब एक सप्ताह तक गठित भ्रमण टीम घर-घर पहुंचकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलिया की खुुराक पिलाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. उमेश कुमार ने बताया कि कोविड-19 शुरु होने के बाद लाकडाउन लग जाने की वजह से सत्र का संचालन नहीं हो सका था, लेकिन अब एक बार फिर से शासन के निर्देश पर पल्स पोलियो कार्यक्रम का आगाज किया गया है। सात फरवरी तक जिले के 2009 बूथों पर अभियान चलता रहेगा। पहले दिन तीन लाख 48 हजार से ऊपर बच्चों को दवा पिलाई गई है। सात फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के तहत डोर-टू-डोर भ्रमण के लिए 948 टीम बनी है। साथ ही 328 सुपरवाइजर लगाए गए हैं और 85 ट्रांजिट टीम है जो बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन या टैक्सी स्टैंड पर पोलियो की दवा पिलायगी। वहीं 64 मोबाइल टीम ईंट-भट्टा या घुमंतू परिवार के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएगी। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जीसी मौर्या, एसीएमओ डा. केके वर्मा, डा. मनोज सिंह, डा. डीपी सिन्हा, डीपीएम प्रभुनाथ, मुंशीलाल, लेखा सहायक अमित राय उपस्थित थे।
विज्ञापन

(फोटो भी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed